देपालपुर : दीपावली के दूसरे दिन देपालपुर तहसील के ग्राम गौतमपुरा में हिंगोट युद्ध की परंपरा रही है। इस युद्ध को देखने के लिए आसपास के गांवों के अलावा इंदौर से भी बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने हिंगोट युद्ध की अनुमति नहीं दी। बावजूद इसके कई लोग आयोजन स्थल पर जमा हो गए और जलते हुए हिंगोट एक- दूसरे पर चलाना शुरू कर दिया। इस पर वहां तैनात पुलिस बल ने सख्ती बरतते हुए हिंगोट चलाने वालों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। वहां मजमा लगाकर खड़े लोगों को भी पुलिस ने हलका बलप्रयोग कर खदेड़ दिया। बड़ी संख्या में हिंगोट भी पुलिस ने जब्त कर लिए।
कलगी और तुर्रा सेनाओं में होता है हिंगोट युद्ध।
गौतमपुरा में हिंगोट युद्ध की परंपरा बहुत पुरानी है। रुणजी और गौतमपुरा के कलगी व तुर्रा दलों के बीच ये युद्ध होता है। हिंगोट एक तरह का फल होता है। उसमें बारूद भरकर उसे तैयार किया जाता है। दिवाली के दूसरे दिन निर्धारित स्थान पर दोनों दल आमने- सामने आकर एक- दूसरे पर हिंगोट फेंकते हैं। इस युद्ध में प्रतिवर्ष कई लोग घायल हो जाते हैं। कई बार हिंगोट रास्ता भटक कर दर्शकों बीच भी चला जाता है। इसके चलते इस पर बैन लगाने की मांग पहले भी कई बार की गई। कोरोना संक्रमण ने प्रशासन को ये मौका उपलब्ध करा दिया।
Related Posts
June 29, 2021 हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही ढाई लाख की विदेशी शराब जब्त
इंदौर : हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही लाखों रुपए कीमत की अवैध शराब, थाना कनाडिया […]
April 26, 2022 मुख्यमंत्री ने शिवम से कहा, ‘चिंता मत करना, जल्दी ठीक हो जाओगे।’
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन की हिंसा में घायल हुए शिवम के स्वास्थ्य […]
December 3, 2024 सानंद के मंच पर होगा सस्पेंस – थ्रिलर से भरपूर मराठी नाटक का मंचन
पहली बार इंदौर में मंचन से हो रहा मुंबई के व्यवसायिक नाटक का शुभारंभ।
इंदौर : सानंद […]
December 15, 2023 नायता मुंडला में हुए अंधे कत्ल का तेजाजी नगर पुलिस ने किया पर्दाफाश
हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार।
मामूली कहासुनी में सिर पर पत्थर मारकर उतारा था […]
July 8, 2024 भक्तिमय उल्लास भरे माहौल में निकली भगवान वेंकटेश की रथयात्रा
हजारों श्रद्धालुओं ने हाथों से खींचा प्रभु वेंकटेश का रजत रथ।
रथयात्रा का मार्ग में […]
August 16, 2021 देवास कांग्रेस कार्यालय पर सज्जन वर्मा ने किया झंडावंदन, केंद्र व प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
देवास : स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगाँठ के अवसर पर देवास स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस […]
July 12, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. यादव सपत्नीक बाबा महाकाल की भस्मारती में हुए शामिल
भस्मारती के बाद बाबा महाकाल की किया पूजन।
नरसिंह घाट पर स्नान कर किया […]