इंदौर : दिल्ली, मुम्बई जैसे मेट्रो शहरों में कोरोना संक्रमण अब कम होता जा रहा है। दोनों शहरों में ग्रोथ रेट 5 फीसदी से नीचे चला गया है। लेकिन हमारे अपने शहर इंदौर में संक्रमण 9 से 11 फीसदी के बीच बना हुआ है। प्रतिदिन 5 सौ से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना से मौतों का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। रोज 4- 5 मरीज अपनी जिंदगी से हाथ धो रहे हैं। इस विकट परिस्थिति से निजात तभी पाई जा सकती है, जब शहर के लोग लापरवाही बरतना छोड़े और कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें।
516 नए मरीजों में मिला संक्रमण।
सोमवार 7 दिसम्बर के जो आंकड़े सीएमएचओ कार्यालय से जारी किए गए हैं, उनके मुताबिक 2896 सैम्पल लिए गए। 5349 सैम्पलों की जांच की गई। 4822 सैम्पल निगेटिव पाए गए। 516 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 10 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 1 सैम्पल खारिज किया गया। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 549096 सैम्पलों की जांच की गई। 46476 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। करीब 87 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।
5 मरीजों का जिंदगी ने छोड़ा साथ।
सोमवार को 5 और मरीज कोरोना के खिलाफ जंग हार गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 792 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं।
227 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
सोमवार को 227 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर घरों को लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 40539 मरीज कोरोना को हराने में कामयाब हुए हैं। 5145 मरीजों का इलाज फिलहाल किया जा रहा है।
Related Posts
February 5, 2023 यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने प्रेस्टीज स्कूल के छात्रों ने पेश किया नुक्कड़ नाटक
इंदौर को यातायात में भी नंबर वन शहर बनाने का लिया गया संकल्प।
इंदौर : प्रेस्टीज […]
August 16, 2023 स्टेट प्रेस क्लब ने अभिनव कला समाज में किया ध्वजारोहण
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने अभिनव कला समाज़ में 77 वा स्वतन्त्रता दिवस उमंग और […]
May 3, 2021 आईपीएल पर भी कोरोना का साया, केकेआर और आरसीबी के बीच होने वाला मैच टला
अहमदाबाद : आखिरकार कोरोना की लहर का असर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL पर भी पड़ा […]
January 27, 2021 ट्रेलर ने जीप को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
राजगढ़ : खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे राजगढ़ के परिवार की जीप को ट्रेलर ने टक्कर मार […]
March 24, 2017 अमेरिका में मेयर का चुनाव लड़ रहे मूक-बधिर के प्रचार में उतरे इंदौर के दिव्यांग इंदौर।कहने को भले ही उनके पास ना तो सुनने की क्षमता है और ना ही अपनी बात कहने के लिए […]
August 15, 2021 आजादी की 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बीजेपी ने किया पौधारोपण
इंदौर : पीएम नरेंद्र मोदी के आग्रह पर आजादी की 75 वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में […]
January 1, 2021 ‘द ग्रेट खली’ और शिव पुत्र ‘कार्तिकेय’ की मौजूदगी में होगा युवा महाकुम्भ का आयोजन
इंदौर : युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद के विचारों से युवाओं को प्रेरित करने […]