इंदौर : जिला न्यायालय में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 1519 प्रकरणों का निराकरण कर 59 करोड़ 82 लाख 51 हजार रुपए के अवार्ड पारित किए गए।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निराकृत किए गए प्रकरणों में क्लेम के 540, सिविल के 37, विद्युत अधिनियम के 124, चेक अनादरण के 505, राजीनामा योग्य दाण्डिक 14 प्रकरण, वैवाहिक विवाद के 43, प्रिलिटिगेशन के 228, श्रम के 3, बैंक रिकवरी के 6 और अन्य राजीनामा योग्य19 प्रकरण शामिल थे।
प्रारम्भ में लोक अदालत का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश कुमार पालीवाल ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार वर्मा कार्यक्रम में अतिथि के बतौर मौजूद रहे।
जिला न्यायालय के तमाम न्यायाधीश, अभिभाषक, न्यायिक कर्मचारी और विद्युत व अन्य विभागों के कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Related Posts
April 11, 2020 कोरोना का कहर : एक महिला सहित तीन और लोगों ने तोड़ा दम, मृतक संख्या हुई 30 । इंदौर : कोरोना संक्रमण रोज किसी न किसी की जिंदगी छीन रहा है। शनिवार को भी इंदौर में […]
May 31, 2017 मध्य प्रदेश को दो और नई फ्लाइट की सौगात, तीन दिन रहेगी उड़ान… इंदौर। मध्य प्रदेश वासियों को दो नई फ्लाइट की सौगात मिलने वाली है| इंदौर-ग्वालियर-मुंबई […]
November 15, 2020 बीजेपी कार्यालय में जीत की खुशी के बीच मनाया गया दीपोत्सव, माता महालक्ष्मी का किया गया पूजन
इंदौर : उमंग और उल्लास का पर्व दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घरों, दुकानों व […]
February 6, 2022 चिरनिद्रा में लीन हुई इंदौर की बेटी, स्वर कोकिला लता मंगेशकर
मुंबई : इंदौर की बेटी, सुरों की मलिका, कालजयी गायिका और अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया […]
July 4, 2019 सब इंजीनियर पर कीचड़ उड़ेलने वाले कांग्रेसी विधायक नितेश राणे गिरफ्तार मुम्बई: सब इंजीनियर प्रकाश शेडेकर को रस्सी से बांधकर बदसलूकी करने और उन्हें कीचड़ में […]
August 3, 2023 एमटीएच में बदतर हालत देख नाराज संभागायुक्त ने उप अधीक्षक को हटाने के दिए निर्देश
एमटीएच का किया सघन निरीक्षण।
अस्पताल के हर विभाग में मिली तमाम खामियां।
आधा दर्जन […]
February 22, 2024 प्रदेश में औद्योगिकरण की संभावनाओं के नए द्वार खोलेगी उज्जैन में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की पहल पर 01और 02 मार्च को उनके गृह जिले उज्जैन में […]