इंदौर : राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले लोग इंदौर में बड़ी तादाद में निवास करते हैं। कोरोना लॉकडाउन के कारण ट्रेनों का परिचालन बन्द होने से वे राजस्थान, खासतौर पर चितौड़गढ़ और उदयपुर नहीं जा पा रहे थे। लॉकडाउन खत्म होने के बाद रेलवे चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है। इसी क्रम में इंदौर से उदयपुर के लिए विशेष ट्रेन का परिचालन 28 दिसम्बर से किया जा रहा है।
प्रतिदिन चलेगी यह ट्रेन।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया कि यात्रियों की डिमांड को देखते हुए इंदौर से उदयपुर ट्रेन 28 दिसम्बर से चलाई जा रही है। यह ट्रेन प्रतिदिन शाम 5 बजकर 40 मिनट पर इंदौर से रवाना होगी। यात्रियों के लिए मास्क, सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य होगा। प्रत्येक यात्री की स्टेशन पर थर्मल गन से चेकिंग भी होगी।
हजारों यात्रियों को होगा लाभ।
सांसद शंकर लालवानी का दावा है कि उन्हीं के प्रयासों से उदयपुर ट्रेन का पुनः संचालन होने जा रहा है। उन्होंने रेलमंत्री पीयूष गोयल से इस बारे में आग्रह किया था। ये ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, नीमच होते हुए उदयपुर जाएगी। वापसी में भी इन्हीं स्थानों पर ट्रेन रुकेगी। सांसद लालवानी के मुताबिक जल्दी ही इंदौर से अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रारम्भ हो जाएगा।
Related Posts
March 14, 2020 आखिरी सांसें गिन रही है कमलनाथ सरकार- मालू इंदौर : कांग्रेस में जिसतरह परिवार वाद, वंशवाद, व्यक्तिवाद और गुटबाजी हावी है उसको देखते […]
February 22, 2022 आईआरसीटीसी विशेष पर्यटक ट्रेन के जरिए करवाएगा मल्लिकार्जुन दक्षिण दर्शन और 9 ज्योतिर्लिंग 2 धाम यात्रा
इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में कमीं को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म […]
February 4, 2023 विहिप के प्रांत अधिवक्ता प्रमुख को दी गई ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी
सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया प्रकरण।
इंदौर : विहिप के […]
June 1, 2022 लोक कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों के बीच हुआ मालवा उत्सव का समापन
घूप कुडू ,लावणी, कोली, गरबा रास, कर्मा, कालबेलिया चकरी, भवाई, थाट्या नृत्य से सजा मालवा […]
August 1, 2023 विहिप की बैठक में आगामी 6 माह की कार्ययोजना पर की गई चर्चा
सितंबर माह में बजरंग दल निकलेगा शौर्य जागरण यात्रा।
इंदौर : विश्व हिंदू परिषद की […]
January 18, 2021 50 नए कोरोना संक्रमित मिले, सौ से ज्यादा हुए रिकवर, 1की मौत
इंदौर : कोरोना की मंद होते प्रकोप के बीच रविवार को संक्रमित मामलों में मामूली बढ़ोतरी […]
January 10, 2022 अनेकता में एकता भारतीय संस्कृति की विशेषता है- राज्यपाल खान
जावरा: गंगा-जमुनी तहजीब भारत की पुरानी परंपरा है।भारत ने अपने तहजीबी सफर और सभ्यता की […]