इंदौर : केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने कचरा मुक्त शहरों के परिणामों की घोषणा की है। सेवन स्टार रेटिंग के लिए किए गए सर्वे में देशभर के कुल छह शहरों ने फाइव स्टार रेटिंग का तमगा हासिल किया है…जिसमें इंदौर शहर भी शामिल है। इंदौर नगर पालिका निगम की आयुक्त प्रतिभा पाल ने इस सफलता का श्रेय तात्कालीन निगम आयुक्त आशीष सिंह, उनकी टीम, सफाई मित्र और शहर की जागरूक जनता को दिया है।
7 स्टार के लिए और मजबूती के साथ करेंगे तैयारी।
निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने कहा कि 7 स्टार के मापदंड काफी कड़े होते हैं। 5 स्टार का तमगा हमने पुनः हासिल किया है। इससे प्रेरित होकर हम दुगुने जोश और जज्बे के साथ 7 स्टार के लक्ष्य को पाने के लिए काम करेंगे।
इंदौर चौथी बार भी बनेगा नम्बर वन।
निगमायुक्त सुश्री पाल ने कहा कि इंदौर शहर स्वच्छता में नम्बर वन की हैट्रिक लगा चुका है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार भी जब कभी स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम घोषित होंगे, इंदौर चौथी बार भी नम्बर वन रहेगा।
Related Posts
March 5, 2023 बहनों के जीवन को सरल,सुखद बनाना ही मेरे जीवन का ध्येय – मुख्यमंत्री चौहान
योजना में 23 से 60 आयु वर्ग की बहनों को प्रति माह एक हजार रूपए दिए जाएंगे।
25 मार्च […]
December 30, 2021 मालवा उत्सव में पंडवानी गायन के जरिए पेश किया गया द्रौपदी चीरहरण का प्रसंग
इंदौर : ठेठ बुंदेलखंडी -छत्तीसगढ़ी भाषा में जब पंडवानी सुनी जाती है तो उसका अपना अलग ही […]
March 1, 2021 सालों ने बीच चौराहे पर अपने जीजा की चाकुओं से गोदकर की हत्या, बहन को भगाकर ले जाने से थे नाराज
इंदौर : रविवार शाम शहर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। साले अपने जीजा को घर पर ले […]
January 14, 2025 हेरिटेज होटल के रूफ टाप कैफे से महाकाल लोक परिसर को निहार सकेंगे श्रद्धालु
उज्जैन : अब महाकाल मंदिर के शिखर और महाकाल लोक के पूरे परिसर का लुत्फ श्रद्धालु, रूफ […]
June 24, 2024 मैदानी पत्रकारिता के लिए भाषा की समृद्धता और विषय पर पकड़ जरूरी
दुनिया को देखने का अवसर है पत्रकारिता।
भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में फील्ड […]
December 18, 2020 बेटी ही निकली कातिल, प्रेमी के साथ मिलकर माता- पिता को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने लिया गिरफ्त में
इंदौर : एरोड्रम थाना क्षेत्र के रुक्मिणी नगर में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया […]
March 20, 2022 अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, जिंदा कारतूस के साथ कई देशी पिस्टल जब्त
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने फायर आर्म्स तस्कर को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया […]