भोपाल: श्यामला हिल्स स्थित जिस बंगले में सीएम के बतौर 13 साल तक लोगों से मिलकर उनके दुख- दर्द दूर करते रहे उस बंगले में आखरी बार लोगों से मिलते समय पूर्व सीएम शिवराज सिंह भावुक हो गए।
सीएम आवास खाली करने के पहले गुरुवार को उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र बुधनी से आये लोगों से मुलाकात की। शिवराज ने उनसे कहा कि उनके रहते सीएम आवास के दरवाजे हमेशा खुले रहे। हर धर्म के त्यौहार उन्होंने यहां मनाए। जनता के हित में सारे निर्णय लिए। शिवराज ने कहा कि सीएम आवास में भले ही उनका यह आखरी कार्यक्रम हो पर जनता के बीच वे हमेशा सक्रिय रूप से काम करते रहेंगे। शिवराज ने लोगों से कहा की वे चिंता न करें, टाइगर अभी जिंदा है।
हालांकि बुधनी से आये लोगों से मिलते हुए शिवराज बेहद भावुक हो गए। पत्नी साधना सिंह और लोग भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
आपको बता दें कि पूर्व सीएम के बतौर शिवराज को नया आवास आवंटित कर दिया गया है। अब वे वहां शिफ्ट हो जाएंगे।
Related Posts
October 4, 2019 मुस्लिम कारीगरों के हाथों से सज्जित विशाल चुनरी बिजासन माता को होगी समर्पित इंदौर : मप्र की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी इंदौर में गंगा-जमुनी तहजीब की भावना देखने […]
December 1, 2022 भाग्य का लिखा कोई मिटा नहीं सकता – पंडित मिश्रा
पंडित प्रदीप मिश्रा ने दिया गुरुमंत्र, विद्यावान बनना लेकिन विद्वान मत बनना।
इंदौर : […]
February 2, 2025 बजट में हर वर्ग का रखा गया है ध्यान : सीए अभय शर्मा
इंदौर : टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के मानद सचिव सीए डॉ. अभय शर्मा ने केंद्रीय बजट पर […]
June 12, 2021 शनिवार से अनलॉक होगा इंदौर, सुबह 6 से शाम 6 बजे तक संचालित हो सकेंगी गतिविधियां
इंदौर : सूत्रों की मानें तो वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे की भोपाल में सीएम शिवराज से […]
April 26, 2021 मीडियाकर्मियों को वैक्सिनेशन का दूसरा डोज देने के लिए 28 व 29 अप्रैल को लगेगा विशेष शिविर
इंदौर: इंदौर प्रेस क्लब ने शहर के फ्रंटलाइन वारियर मीडिया कर्मियों के वैक्सीनेशन के […]
June 3, 2024 दिल्ली की झुलसाने वाली गर्मी से जबलपुर कलेक्टर के बेटे अमोल की मौत
हीट वेव के कारण बिगड़ गई थी तबीयत।
दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था कलेक्टर पुत्र […]
January 9, 2022 ‘हिन्दू और हिंदुत्व’ पर राष्ट्रीय परिसंवाद में दिग्विजय सिंह होंगे प्रमुख वक्ता
इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने सोमवार, दस जनवरी को शाम चार बजे सजन प्रभा गार्डन, […]