इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामलों में आ रही गिरावट राहत का संकेत दे रही है। गुरुवार को नए संक्रमित मरीजों से ज्यादा तादाद कोरोना संक्रमण से उबरकर डिस्चार्ज होने वालों की रही। ग्रोथ रेट भी सात फीसदी से कम दर्ज किया गया। हालांकि कोरोना से हो रही मौतें चिंता का सबब बनीं हुई हैं।
312 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 1914 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 4600 सैम्पलों की जांच की गई। 4253 निगेटिव पाए गए। 312 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 30 रिपीट पॉजिटिव मिले। 5 सैम्पल खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 632526 सैम्पलों की अभी तक जांच की गई है। 53323 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 48 हजार से अधिक ठीक भी हो गए हैं।
4 मरीजों की हुई मौत।
गुरुवार 24 दिसम्बर को कोरोना संक्रमित 4 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 855 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
314 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
गुरुवार को 314 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर लौटे। ये संख्या नए संक्रमित मरीजों से ज्यादा है। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 48716 मरीज कोरोना पर विजय पाने में कामयाब रहे हैं। 3752 मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।
Related Posts
January 14, 2022 अब टीसी के अभाव में स्कूलों में प्रवेश से वंचित नहीं होंगे बच्चे
इंदौर : स्थानान्तरण प्रमाण पत्र (टीसी) के बिना शाला में प्रवेश नहीं दिये जाने के संबंध […]
March 15, 2024 श्रीराम जन्मोत्सव, महायज्ञ और मेले का भूमिपूजन 17 मार्च को
दशहरा मैदान पर 09 से 17 अप्रैल तक होगा श्रीराम जन्मोत्सव और महायज्ञ का […]
October 4, 2022 निगम अधिकारियों की बदसलूकी से नाराज एमपीसीए ने भविष्य में इंदौर में मैच कराने से की तौबा..!
एमपीसीए अध्यक्ष ने कथित बकाया टैक्स की आड़ में फ्री पास के लिए दबाव बनाने का लगाया […]
May 20, 2020 प्रवासी मजदूरों की मदद में तरुण मंच ने भी निभाई अग्रणी भूमिका इंदौर : ( सुनील धर्माधिकारी) मुम्बई, पुणे, सूरत जैसे शहरों से उत्तरप्रदेश, बिहार जैसे […]
December 22, 2022 कलेक्टर ने राऊ स्थित शासकीय कन्या स्कूल, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल और तहसील कार्यालय का किया दौरा
व्यवस्थाओं में सुधार और कमियों को दूर करने के लिए दिए निर्देश।
इंदौर : कलेक्टर डॉ. […]
June 18, 2023 वार्ड चुनाव में फेल साबित हुआ कमलनाथ का चुनाव मैनेजमेंट
🟢 चुनावी चटखारे 🟢
(कीर्ति राणा)मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 जीतने के बाद […]
May 8, 2023 जाकिर नाइक को शांतिदूत कहने वालों को द केरला स्टोरी जरूर देखनी चाहिए – गृहमंत्री मिश्रा
कमलनाथ व दिग्विजयसिंह को भेजेंगे फिल्म के टिकट।
किसानों के बाद अब बहनों के साथ छल […]