इंदौर : हर तीज त्योहार पर खुशियां मनाने और बांटने में सर्वधर्म संघ सदैव आगे रहा है। आपसी प्रेम व भाई चारे का संदेश देने के लिए त्योहारों को मिलजुलकर मनाने की परंपरा सर्व धर्म संघ बरसों से निभा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने राजवाड़ा के समीप प्रिंस यशवंत रोड पर अपने साथियों के साथ पतंग और तिल के लड्डूओं का वितरण किया। उन्होंने बच्चों को पतंग वितरित की और आने जाने वाले लोगों को तिल के लड्डू खिला कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। और सेकड़ो पतंगे बांटी गई । पतंग और तिल के लड्डू पाकर गरीब बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।
गरीबों के साथ त्योहार मनाकर मिलती है खुशी।
सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने इस मौके पर कहा कि त्योहारों की खुशी गरीबों और बच्चों के साथ बांटने से जो सुकून मिलता है, उसकी बात ही कुछ और होती है। इस खुशी के मौके पर मंजूर बेग़ के साथ रियाज़ खान,जोगेंद्र सिंह जोगी,याकूब खान,यूनुस खान, राजेश भाटिया, प्रीतेश जैन, सतीश शर्मा,फैजान बेग़, समीर बेग़, मोहम्मद इकबाल, फहीम खान, डॉक्टर तबरेज व अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
Related Posts
September 5, 2019 बीजेपी सोई हुई प्रदेश सरकार को जगाने के लिए बजाएगी घंटे- घड़ियाल इंदौर : गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर संगठन के आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ में कोर ग्रुप […]
January 31, 2024 स्वास्थ्य के लिए अंतरिम बजट में हो पर्याप्त प्रावधान
जीडीपी के 04 फीसदी तक हो स्वास्थ्य का बजट।
चिकित्सक बिरादरी से उठी मांग।
इंदौर : […]
September 10, 2021 कार सवार के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का खुलासा, 8 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : कार सवार पर एक्सीडेंट का झूठा आरोप लगाकर लूट करनें वालें अन्तराज्यीय लूट गिरोह […]
September 30, 2022 हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सूरज शर्मा अध्यक्ष, रितेश इनानी सचिव चुने गए
इंदौर : हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सूरज शर्मा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए हैं। […]
April 8, 2021 सभी को इलाज मिले इसका कर रहें भरसक प्रयास, व्यवस्था में लाई जा रही और कसावट- सिलावट
इंदौर : कोरोना की विभीषिका अपने उत्कर्ष पर दिख रही है, लेकिन इंदौर अपने उच्च मनोबल, […]
November 13, 2023 इंदौर के सर्वांगीण विकास के लिए कैलाश विजयवर्गीय जैसा नेतृत्व जरूरी
आचार्यश्री पुष्पदंत सागर महाराज ने समाजजनों से की सहयोग की अपील।
इंदौर : आचार्यश्री […]
March 14, 2021 नगरीय निकाय आरक्षण को लेकर जारी अधिसूचना पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट
भोपाल : मध्य प्रदेश के 407 नगरीय निकायों (local bodies) में से 344 मे होने वाले चुनावों […]