इंदौर : हर तीज त्योहार पर खुशियां मनाने और बांटने में सर्वधर्म संघ सदैव आगे रहा है। आपसी प्रेम व भाई चारे का संदेश देने के लिए त्योहारों को मिलजुलकर मनाने की परंपरा सर्व धर्म संघ बरसों से निभा रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने राजवाड़ा के समीप प्रिंस यशवंत रोड पर अपने साथियों के साथ पतंग और तिल के लड्डूओं का वितरण किया। उन्होंने बच्चों को पतंग वितरित की और आने जाने वाले लोगों को तिल के लड्डू खिला कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। और सेकड़ो पतंगे बांटी गई । पतंग और तिल के लड्डू पाकर गरीब बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था।
गरीबों के साथ त्योहार मनाकर मिलती है खुशी।
सर्व धर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर बेग ने इस मौके पर कहा कि त्योहारों की खुशी गरीबों और बच्चों के साथ बांटने से जो सुकून मिलता है, उसकी बात ही कुछ और होती है। इस खुशी के मौके पर मंजूर बेग़ के साथ रियाज़ खान,जोगेंद्र सिंह जोगी,याकूब खान,यूनुस खान, राजेश भाटिया, प्रीतेश जैन, सतीश शर्मा,फैजान बेग़, समीर बेग़, मोहम्मद इकबाल, फहीम खान, डॉक्टर तबरेज व अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।
Related Posts
January 9, 2019 पी. नरहरि ने संभाला कुलपति का पदभार भोपाल- जनसंपर्क विभाग मप्र के सचिव पी. नरहरि को शासन ने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता […]
April 7, 2023 कुएं पर स्लैब डालकर बनाई सड़क हटाई गई
सड़क हटाने के बाद सुरक्षा के लिए बेरिकेटिंग की गई।
इंदौर : शहर के कुएं - बावड़ी और […]
April 12, 2023 आईपीएल क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा सटोरिया पकड़ाया
इंदौर : आईपीएल के मुंबई vs दिल्ली के क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला मल्हारगंज […]
July 16, 2022 वायरस जनित रोग है मंकीपॉक्स, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से होता है इसका फैलाव – डॉ. पांडे
इंदौर : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच WHO द्वारा घोषित एक और महामारी मंकीपॉक्स ने भी […]
June 8, 2020 सीएम शिवराज ने की कोरोना संक्रमण के वर्तमान हालात की समीक्षा, कोरोना शहीदों के परिजनों से की मुलाकात इंदौर : मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के करीब ढाई माह बाद शिवराज सिंह अपने सपनों के शहर […]
February 1, 2021 संकट के दर्द से सबक वाला, चंगा मन की दवा है निर्मला का निर्मल बजट
गोविन्द मालू(पूर्व उपाध्यक्ष खनिज निगम)
'मन चंगा तो कठौती में गंगा' वाली कहावत को […]
July 4, 2020 मुकुल वासनिक उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों का लेंगे जायजा भोपाल : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और प्रदेश के प्रभारी मुकुल वासनिक 5 […]