इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण की शुरुआत शनिवार 16 जनवरी से हो रही है। पहले चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोना के टीके लगाए जाएंगे। इस बीच कोरोना के फैलाव पर ब्रेक लग गया है। संक्रमित मामले अब बेहद कम हो गए हैं। मकर संक्रांति पर भी संक्रमित मामलों की तादाद सौ से कम रही जबकि ठीक होकर डिस्चार्ज होनेवालों की तादाद सौ से ज्यादा रही।
82 नए मामले आए सामने।
गुरुवार 14 जनवरी को 1567 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 3420 सैम्पलों की जांच की गई। 3331 निगेटिव पाए गए। 82 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 6 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 1 सैम्पल खारिज किया गया। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 725224 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 56926 पॉजिटिव पाए गए। इनमें से 95 फीसदी से ज्यादा ठीक हो चुके हैं।
121 मरीज किए डिस्चार्ज।
गुरुवार को 121 मरीजों ने कोरोना को मात देने में कामयाबी हांसिल की।इन्हें मिलाकर अब तक कुल 54087 मरीज कोरोना को पराजित करने में सफल रहे हैं। 1923 का इलाज फिलहाल चल रहा है।
2 मरीजों ने तोड़ा दम।
गुरुवार को 2 और संक्रमित मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 916 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
May 26, 2023 देशी पिस्टल के साथ पकड़ाया शातिर बदमाश
इंदौर : घटना कारित करने के पूर्व ही एक शातिर आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्रवाई में […]
October 21, 2023 मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने निमाड़ के एक गांव का किया दौरा
मूलभूत सुविधाओं को लेकर जानी गांव की हकीकत।
सर्वे के आधार पर तैयार करेंगे विस्तृत […]
May 11, 2020 तेज आंधी से बाधित बिजली आपूर्ति को कुछ ही घंटों में किया बहाल इंदौर : एक- दो दिनों से मौसम में बदलाव नजर आने लगा था। आसमान में बादल छाने के साथ हवा […]
April 17, 2017 यूपी में राज्यरानी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे: 15 जख्मी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी राज्यरानी एक्सप्रेस (22454) के 8 डिब्बे आज सुबह रामपुर के कोसीपुल के पास पटरी से उतर गए […]
February 2, 2017 ट्वेंटी-ट्वेंटी ब्लाइंड वर्ल्ड कप, भारत की शानदार जीत… ट्वेंटी-ट्वेंटी ब्लाइंड वर्ल्ड कप.... भारत की शानदार जीत... इंग्लैंड को 10 wkt से […]
January 26, 2025 नए व युवा मतदाताओं को समर्पित है राष्ट्रीय मतदाता दिवस
इंदौर में 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह सम्पन्न।
इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग के […]
September 23, 2021 मानपुर थाना प्रभारी व एसआई की मदद से बची घायल युवक की जान
इंदौर : पुलिस की सक्रियता से एक घायल युवक की जान बच गई। थाना प्रभारी मानपुर व टीम को […]