इंदौर : प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिहं तोमर ने कहा है कि बिजली उपभोक्ताओं की संतुष्टि ही सरकार का मुख्य उद्देश्य है। उनकी संतुष्टि के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। वे गुरुवार को इंदौर प्रवास पर विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों की बैठक ले थे। उसी दौरान उन्होंने ये बात कही।
उपभोक्ताओं से मिले ऊर्जा मंत्री।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने ग्रेटर ब्रजेश्वरी , विष्णुपुरी, आनंदा कॉलोनी, महालक्ष्मी नगर, आदि क्षेत्रों में पहुंचकर उपभोक्ताओं से चर्चा की। विष्णुपुरी में बिजली ट्रांसफार्मर (डीटीआर) के मीटर में गड़बड़ी पाए जाने पर उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए।
अव्यवस्था पर जताई नाराजगी।
ऊर्जा मंत्री ने पोलोग्राउंड स्थित जीपीएच जोन का भी निरीक्षण किया। वहां अव्यवस्था पाए जाने पर नाराजगी जताई व सुधार के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने पोलोग्राउंड स्थित कंपनी मुख्यालय में बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान मप्रपक्षेविविकं के प्रबंध निदेशक अमित तोमर, मुख्य महाप्रबंधक संतोष टैगोर, मनोज झंवर कार्यपालक निदेशक संजय मोहासे, गजरा मेहता व शहर अधीक्षण यंत्री कामेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
Related Posts
January 22, 2022 शोभा चौधरी के गायन और बांसुरी व मेंडोलिन की जुगलबन्दी से सजा ‘राग अमीर’ का पहला दिन
इंदौर : उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन तीन दिवसीय […]
October 19, 2024 केईएम मेडिकल स्कूल की ऐतिहासिक इमारत में भूतिया पार्टी मनाने पर चिकित्सकों ने जताया आक्रोश
एमजीएम एलुमनी एसो. और मेडिकल टीचर्स एसो. ने संयोगितागंज पुलिस को सौंपा […]
April 18, 2021 विशाल पटेल ने 2 करोड़ रुपए की पूरी विधायक निधि देपालपुर में कोविड सेंटर बनाने के लिए दी
इंदौर : देपालपुर के विधायक विशाल पटेल ने आरोप लगाया है जिला प्रशासन शहर और ग्रामीण […]
May 23, 2020 कोरोना मुक्त इंदौर फिलहाल है दूर की कौड़ी, 83 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि..! इंदौर : तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना संक्रमण की चेन नहीं टूट पा रही है। कभी कम कभी […]
April 9, 2021 राजधानी से इंदौर तक अंधों के हाथी जैसे हालात…!
*कीर्ति राणा*
कोरोना यूं तो पूरे विश्व में चल रहा है लेकिन मध्य प्रदेश में सरकार से […]
July 30, 2019 कमलनाथ के भांजे रतुल के ढाई सौ करोड़ से अधिक के शेयर जब्त नई दिल्ली: अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में आरोपी बनाए गए रतुल पूरी के 254 करोड़ के शेयर आयकर […]
March 11, 2022 चुनाव परिणामों ने बढाया बीजेपी का आत्मविश्वास, राष्ट्रीय दल बनने की राह पर आम आदमी पार्टी
महीनों की गहमागहमी, जद्दोजहद व आरोप-प्रत्यारोपों के बाद अंततः दस मार्च को पाँच राज्यों […]