मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश।
इंदौर : प्रदेश में नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 10 दिन तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। खास तौर पर यह अभियान हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय सहित समस्त शिक्षण संस्थानों में चलेगा। आगामी 10 से 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में विभिन्न गतिविधियाँ की जाएंगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनपुम राजन ने विशेष अभियान के संबंध में सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं।
यह होंगी गतिविधियाँ।
सभी हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्व विद्यालय में नए युवा मतदाताओं को जागरूक करने बीएलओ की टीम जाएगी। इसके लिए बीएलओ दल का गठन किया जाएगा। जिन छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, उनका नाम वोटर हेल्पलाइन एप से जोड़ा जाएगा। मतदाताओं को जागरूक करने हर शिक्षण संस्थान में मतदाता जागरूकता के पोस्टर लगाए जाएंगे। मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया जाएगा। कैंपस एंबेसडर की नियुक्ति कर उनको प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी शिक्षण संस्थान में एक शिक्षक को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। उनका नाम, नंबर जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजा जाएगा। मतदाता साक्षरता क्लब, कैंपस एंबेसडर और निर्वाचन नोडल अधिकारियों को साल में एक बार प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी हायर सेकेंडरी स्कूल, महाविद्यालय और विश्व विद्यालय में नियुक्त नोडल अधिकारी और कैंपस एंबेसडर का नाम, मोबाइल नंबर संस्थानों में सुरक्षित स्थानों पर लिखा जाएगा।
Related Posts
October 7, 2022 इंदौर पुलिस के नशा मुक्ति अभियान से जुड़े अंतराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर
इंदौर : क्रिकेटर व्यंकटेश अय्यर भी इंदौर पुलिस के नशा मुक्ति अभियान से जुड़ गए हैं। […]
August 16, 2022 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में पद्मश्री नेमनाथ जैन ने किया झंडावंदन
गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के हाथों अनसंग हीरोज का किया गया सम्मान।
प्रेस्टीज समूह […]
May 29, 2024 एडीजे पर जूते की माला फेंकने वाले पक्षकार की वकीलों ने की जमकर धुनाई
इंदौर : जिला कोर्ट में मंगलवार को एक पक्षकार द्वारा विरोध में फैसला दिए जाने पर एडीजे […]
March 21, 2021 मंत्री सिलावट ने लिया ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा, किसानों को क्षतिपूर्ति का दिया भरोसा
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने रविवार को सांवेर विधानसभा क्षेत्र की […]
July 24, 2021 कोरोना महामारीं ने संयुक्त परिवार के महत्व को पुनः रेखांकित किया, गुरुपूर्णिमा के मौके पर बोले अण्णा महाराज
इंदौर : कोरोना महामारी ने विश्व का परिदृश्य बदल दिया है। भारतीय संस्कृति , आचार , विचार […]
April 1, 2024 पश्चिम एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला का पर्स उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार
जीआरपी मेघनगर ने पर्स में रखे जेवरात और मोबाइल सहित साढ़े चार लाख रुपए से अधिक का माल […]
September 27, 2021 खंडवा और खरगौन को बनाएंगे बिजली का हब, सीएम शिवराज ने किया ऐलान, करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात
इंदौर : झिरण्या क्षेत्र के गांवों में उद्वहन सिंचाई योजना के माध्यम से पानी उपलब्ध […]