इंदौर : कोरोना संक्रमण में लगातार हो रही कमीं सुखद संकेत दे रही है। बुधवार को संक्रमित मामलों की संख्या 20 से भी नीचे पहुंच गई। एक सप्ताह से कोरोना संक्रमित किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई है। इस बीच नई गाइडलाइन में सिनेमा हॉल व थियेटर ज्यादा क्षमता के साथ चलाने व स्वीमिंग पुल आम लोगों के लिए खोलने की अनुमति दे दी गई है।
18 नए संक्रमित मिले।
बुधवार को 17 सौ सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन सहित 2665 सैम्पलों की जांच की गई। 2644 निगेटिव पाए गए। 18 पॉजिटिव मिले। रिपीट पॉजिटिव 3 निकले। आज दिनांक तक कुल 770600 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। इनमें कुल 57377 पॉजिटिव पाए गए।इनमें 98 फीसदी रिकवर हो चुके हैं।
41 किए गए डिस्चार्ज।
बुधवार को 41 मरीज कोरोना मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किये गए। इन्हें मिलाकर अब तक 56000 मरीज कोरोना को हराने में कामयाब हुए हैं। अब सिर्फ 453 मरीजों का इलाज चल रहा है।
कोई नई डेथ नहीं।
कोरोना से बीते एक सप्ताह से किसी की मौत नहीं हुई है। ये कोरोना की विदाई का सुखद संकेत है। अभी तक कुल 924 लोगों की जान कोरोना के कारण गई है।
Related Posts
May 1, 2021 मरीजों के परिजनों को लोकोपकार सेवा वाटिका कर रही निःशुल्क भोजन प्रसादी का वितरण
इंदौर : लोकोपकार सेवा वाटिका वेलफेयर सोसायटी द्वारा 22 अप्रैल से प्रारंभ की गई मां […]
February 13, 2023 116.30 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का सीएम ने किया लोकार्पण व शिलान्यास
नगर निगम व स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तीन परियोजनाओं का लोकार्पण और तीन परियोजनाओं […]
August 3, 2019 खुश रहना है तो खुद को व्यस्त रखें- स्वामी परमानंद इंदौर: खुश रहने का सबसे अच्छा उपाय ये है कि हम खुद को किसी न किसी काम में व्यस्त रखें। […]
July 21, 2019 वैश्य परिचय सम्मेलन में 10 हजार प्रविष्ठियों का लक्ष्य इंदौर: आगामी 21- 22 सितंबर को अखिल भारतीय वैश्य परिचय सम्मेलन का आयोजन पश्चिमी रिंग रोड […]
March 10, 2024 मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के हाईटेक कार्यालय का शुभारंभ
किला मैदान मेंन रोड A 15, इंदौर पर मुख्यतः क्षेत्र 1 एवं शहर की जनता के समस्याओं के […]
May 11, 2023 मालवा उत्सव में लोक नृत्य बनें आकर्षण का केंद्र
मनियारो, गरबा, डांगी, भगोरिया, मटकी और कांग्वालिया नृत्यों ने बटोरी दर्शकों की […]
December 29, 2020 स्व. माणिकचंद्र वाजपेयी के नाम से पुनः दिया जाएगा राष्ट्रीय पुरस्कार- शिवराज
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ख्यात पत्रकार माणिकचंद्र वाजपेयी […]