इंदौर : रविवार 7 फरवरी के दिन कोरोना के मोर्चे पर राहत भरी खबर लेकर आया। इस दिन नए संक्रमित मरीज 20 से भी कम मिले, टेस्टिंग के अनुपात में यह संख्या एक फीसदी के ऊपर रही।जितने नए संक्रमित पाए गए उससे ज्यादा डिस्चार्ज किए गए। ऐसे में कुल मरीजों की संख्या में भी कमीं आई। रविवार को भी कोरोना से कोई मौत नहीं हुई।
19 नए मरीज मिले।
रविवार को 582 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 1669 सैम्पल टेस्ट किए गए। 1647 निगेटिव पाए गए। 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 3 रिपीट पॉजिटिव निकले।आज दिनांक तक कुल 7,96,290 सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। जिनमें कुल 57,737 पॉजिटिव पाए गए। हालांकि लगभग 98 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं।
21 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
रविवार को 21 मरीज कोरोना मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 56,498 मरीज कोरोना संक्रमण से उबरने में कामयाब रहे हैं। केवल 315 मरीज फिलहाल उपचाररत हैं।
कोई नई डेथ नहीं…!
रविवार को भी कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। आज दिनांक तक कुल 924 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से होने की पुष्टि की गई है।
Related Posts
June 26, 2021 टीकाकरण को लेकर रहा जबरदस्त उत्साह,कतार में लगकर लोगों ने लगवाए टीके
इंदौर : शहर में शनिवार को भी तेज गति से टीकाकरण जारी रहा। मात्र 5 घंटे में ही एक लाख से […]
March 19, 2021 मालवा का पोहा- जलेबी भी मशहूर है फ्रांस में- नमन
इंदौर : फ्रांस में भारतीय दूतावास में पदस्थ IFS अधिकारी नमन उपाध्याय इन दिनों इंदौर आए […]
July 16, 2022 परिणाम चाहे जो भी हो, शहर के हित में मिलकर करेंगे काम, बोले महापौर प्रत्याशी
मतगणना से पहले महापौर प्रत्याशियों ने कही मन की बात।
इंदौर : महापौर पद के […]
January 13, 2025 तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर इंडिया गेट पर हुआ झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान का शुभारंभ
रीगल चौराहे पर बीएसएफ बैंड की धुनों ने बांधा समा।
शहर के तीन वरिष्ठ नागरिकों को सेवा […]
May 11, 2024 चोरी के महंगे मोबाइल बेचने का प्रयास कर रहे दो बदमाश गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने मल्हारगंज पुलिस के सहयोग से किया गिरफ्तार।
इंदौर : क्राइम ब्रांच […]
April 5, 2020 कोरोना कर्मवीरों पर पत्थर बरसाने वाले टाटपट्टी बाखल में पॉजिटिव मिले 10 मरीज इंदौर : दो दिन पूर्व जिस टाटपट्टी बाखल में महिला डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल स्टॉफ पर हमला […]
March 11, 2020 नई सोच और विचारधारा के लिए कांग्रेस में जगह नहीं- सिंधिया नई दिल्ली : कांग्रेस में रहते खुद को उपेक्षित और अपमानित महसूस कर रहे मप्र के कद्दावर […]