इंदौर : कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में संजय शुक्ला को महापौर प्रत्याक्षी घोषित करने पर बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
किसे प्रत्याशी बनाएं यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला।
सिलावट ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है वह संजय शुक्ला को महापौर प्रत्याशी बनाए या किसी और को, यह उनका अंदरूनी मामला है।
साधौ का बयान दुर्भाग्यपूर्ण।
मंत्री सिलावट ने विजयलक्ष्मी साधौ के पूर्व महापौर मालिनी गौड़ को गूंगी गुड़िया बताने वाले बयान पर कहा कि
उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद है।
सिलावट ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री बेटी की पूजा करते हैं, तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महिला को आयटम बोलते हैं। साधौ एक महिला होकर एक अन्य महिला के लिए उनका बयान ठीक नहीं है।
बीजेपी के पास चुनाव लड़ने वाले नेताओं की कमीं नहीं।
सज्जन वर्मा के संजय शुक्ला के सामने कैलाश विजयवर्गीय को चुनाव लड़वाने की बात पर मंत्री सिलावट ने कहा कि उनके पास एक प्रत्याक्षी है, हमारे पास चुनाव लड़ने योग्य नेताओं की कमीं नहीं है। कैलाश जी केवल इंदौर नहीं देश के नेता हैं।
कांग्रेस की जमानत जब्त होगी।
तुलसी सिलावट ने कहा कि हम डंके की चोट पर पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त होगी।
Related Posts
December 24, 2024 ब्राम्हण समाज के मिलन समारोह में संयुक्त परिवारों के बुजुर्गों का किया गया सम्मान
महालक्ष्मीनगर ब्राह्मण समाज के मिलन समारोह संपन्न।
इंदौर : महालक्ष्मीनगर स्थित […]
July 17, 2021 शून्य संक्रमण दर के लिए करना होगा इंतजार, फिर मिले 4 नए संक्रमित
इंदौर : शून्य संक्रमण दर की ओर बढ़ रहे इंदौर को फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है। गुरुवार […]
October 23, 2024 योजना क्रमांक 171 में आ रहे प्लॉट धारकों को आईडीए का दीपावली गिफ्ट
जमीन को योजना से मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू, प्लोटधारकों के नाम प्राधिकरण जारी करेगा […]
November 29, 2020 कोरोना से युद्ध को लेकर चयनित पेंटिंग्स में इंदौर के महेंद्र कोडवानी की कलाकृति भी शामिल
नई दिल्ली : भारत सरकार के सांस्कृतिक संबंध परिषद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना […]
December 27, 2024 चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की दिनदहाड़े हत्या
चाकू के करीब बीस वार करने के साथ गला रेतकर उतारा मौत के घाट।
परदेशीपुरा पुलिस ने […]
August 16, 2023 15 दिन में नियमितीकरण नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेंगे तुलसी नगर के रहवासी
नियमितीकरण में हो रहे विलंब से व्यथित तुलसी नगर के रहवासियों ने लिया अनशन, उपवास का […]
April 5, 2021 5 वर्षीय बालक के अपहरण का मामला पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया, आरोपी को गिरफ़्तार कर बालक को सकुशल किया बरामद
इंदौर : 5 वर्ष के बालक का अपहरण का मामला 24 घंटे में सुलझाते हुए पुलिस ने अगवा करने […]