नई दिल्ली, एजेंसी। सऊदी अरब से भारत आ रहे जेट एयरवेज के विमान में अप्रत्याशित मेहमान आया। रविवार को उड़ते विमान में शिशु कन्या का जन्म हुआ। जेट एयरवेज ने घोषणा की है कि बच्ची को ताउम्र किसी भी यात्रा के लिए विमान में मुफ्त यात्रा कराई जाएगी।
जेट एयरवेज की उड़ान संख्या 9 डब्ल्यू 569 ने दम्माम से कोच्चि के लिए सुबह 2.55 बजे उड़ान भरी थी। इसमें सवार गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। क्रू ने मेडिकल इमरजेंसी घोषित कर विमान को मुंबई के लिए मोड़ दिया। जब विमान अरब सागर के ऊपर उड़ रहा था, कू्र मेंबरों और एक नर्स ने प्रसूता की डिलीवरी में मदद की।
विमान मुंबई में उतरा, लेकिन इससे पहले ही बच्ची का जन्म हो चुका था। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इसके बाद विमान ने कोच्चि के लिए उड़ान भरी। विमान कोच्चि 90 मिनट देरी से पहुंचा, लेकिन किसी यात्री इस बात की शिकायत नहीं की। दरअसल, सभी को इस बात की खुशी थी कि मां और बेटी बिल्कुल ठीक हैं।
जेट एयरवेज भी विमान से हुई इस डिलीवरी से काफी खुश है। एयलाइंस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारे विमान में पहली बार किसी बच्चे का जन्म हुआ है, इसलिए इस बच्चे को पूरी जिंदगी किसी भी यात्रा के लिए जेट के विमान में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी।
Related Posts
April 18, 2024 आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव
दर्शन, पूजन के लिए मंदिरों में लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता।
कई स्थानों से निकली […]
June 29, 2019 फ़ोटो जर्नलिस्ट बरनाले की सूझबूझ से बची युवक की जान इंदौर: राजवाड़ा चौक में बीजेपी के धरना आंदोलन के खत्म होने के कुछ ही देर पहले एक युवक के […]
November 9, 2024 प्रयागराज कुंभ में आरएसएस चलाएगा पर्यावरण संरक्षण अभियान
प्रयागराज कुंभ में जाएंगे, एक थाली एक थैला ले जाएंगे।
इंदौर : जनवरी माह 2025 में […]
August 3, 2023 एमवायएच में गंदगी पाई जाने पर ठेकेदार कंपनी पर एक लाख रूपए जुर्माना
संभागायुक्त के दौरे का दिखा असर।
इंदौर : संभागायुक्त मालसिंह ने बुधवार को एमवाय […]
July 24, 2024 डाटा खपत में दुनिया का नंबर वन नेटवर्क बना रिलायंस जियो
डाटा खपत जून तिमाही में 4400 करोड़ जीबी से अधिक रहा।
करीब 33 फीसदी से ज्यादा बढ़ी […]
April 16, 2020 सड़क पर नोट फेंके जाने से मची सनसनी, कोरोना फैलाने की मानी जा रही साजिश..? इंदौर : एक ओर कोरोना के खिलाफ शासन- प्रशासन सहित पूरा देश एकजुट होकर जंग लड़ रहा है वहीं […]
October 10, 2022 फाइव ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए आयात कम करना जरूरी – गडकरी
मध्यप्रदेश अपनी सोया नीति बनाएं।
दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का […]