इंदौर : पश्चिम मध्य रेलवे ने स्टेशनों में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट की सुविधा फिर से शुरू कर दी है। गुरुवार से भोपाल मंडल के स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट मिलना शुरू हो गए। कोविड-19 संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म पर ज्यादा भीड़ इकट्ठी न हो, इसके लिए प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत में पांच इजाफा किया गया है।
रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार भोपाल एवं हबीबगंज स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपए प्रति व्यक्ति रहेगी। हालांकि भोपाल मंडल के हरदा, इटारसी, होशंगाबाद, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, अशोकनगर, गुना एवं शिवपुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 20 रुपए प्रति व्यक्ति तय की गई है। इसके अतिरिक्त मंडल के शेष सभी स्टेशनों पर 10 रुपए में प्लेटफॉर्म टिकट मिलेगा।
Related Posts
September 19, 2021 दो पहिया वाहन चुराकर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक लाख रुपए कीमत की दो मोटरसाइकिल बरामद
इंदौर : दोपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर को क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना सदर बाजार […]
January 28, 2021 कोरोना को लेकर नई गाइडलाइन जारी, ज्यादा क्षमता से खोले जा सकेंगे सिनेमा हॉल व थिएटर
नई दिल्ली : गृह मंत्रालय ने बुधवार को कोरोना पर नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार ने कहा कि […]
January 2, 2022 मनभावन नृत्य प्रस्तुतियों के साथ अंजाम तक पहुंचा मालवा उत्सव
इंदौर : मालवा उत्सव का आगाज जिस भव्य अंदाज में हुआ था, समापन भी उसी भव्यता के साथ हुआ। […]
March 19, 2025 आईएमए को मिली पहली महिला अध्यक्ष
डॉ कविता बापट वर्ष 2026--27 के लिए सर्वानुमति से निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित।
स्त्री […]
July 7, 2023 आम लोगों के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रहा डॉक विभाग
सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत पत्र, दुर्घटना बीमा, मोबाइल पार्सल बुकिंग […]
July 9, 2025 जियो से जुड़ी केयरएक्सपर्ट ने मिश्र की कंपनी के साथ किया करार
केयरएक्सपर्ट 6 देशों के 500 से अधिक अस्पतालों और संस्थाओं को अपनी सेवाएं दे रहा […]
October 7, 2022 अलौकिक आनंद की अनुभूति कराएगा महाकाल लोक
प्रधानमंत्री की यात्रा के पहले स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. ने विकास कार्यों का जायजा […]