उज्जैन : कोरोना संक्रमण के चलते इस बार बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन- पूजन की व्यवस्था में बदलाव किया गया।मन्दिर में उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया गया, जिन्होंने ऑनलाइन बुकिंग करवा ली थी। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का अनुपालन करते हुए श्रद्धालुओं को बाबा महाकाल के दर्शन- पूजन की अनुमति दी गई। दिनभर में 25 हजार भक्तों को ही दर्शन की परमिशन दी गई।
बिना भक्तों के हुई भस्मारती।
महाशिवरात्रि पर्व पर की गई बाबा महाकाल की भस्म आरती में आम श्रद्धालुओं को शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई।
इस मौके पर राजाधिराज महाकाल का जल, दूध, दही , शहद से अभिषेक कर सूखे मेवे से श्रृंगार किया गया।
बता दें कि हर साल लाखों की संख्या में देशभर से भक्तगण महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप का दर्शनलाभ लेने उज्जैन आते हैं। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने सीमित संख्या में ही लोगों को दर्शन- पूजन की अनुमति दी।
महाशिवरात्रि पर हुआ शासकीय पूजन।
महाशिवरात्रि पर बाबा महाकाल का शासकीय पूजन दोपहर के समय किया गया। पूजन विधि पंडित घनश्याम शर्मा ने सम्पन्न कराई। पूजन में उज्जैन के संभागायुक्त संदीप यादव, एडीजी योगेश देशमुख, कलेक्टर आशीष सिंह , पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल एवं प्रशासक नरेन्द्र सूर्यवंशी शामिल हुए।
महाशिवरात्रि के मौके पर महाकाल मंदिर को खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। रात के समय मन्दिर की छटा देखते ही बन रही थी।
Related Posts
April 16, 2021 ऑक्सीजन को लेकर मची अफरा- तफरी खत्म होने के बढ़े आसार, रिलायंस जामनगर से होगी 100 टन की आपूर्ति
इंदौर : ऑक्सीजन को लेकर बना अफरा- तफरी का माहौल अगले एक- दो दिन में खत्म होने की उम्मीद […]
January 31, 2022 बाणगंगा पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल जब्त
इंदौर : पुलिस थाना बाणगंगा ने दो मोटर साईकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के […]
October 10, 2019 रैली, संगोष्ठी और नुक्कड़ नाटक के जरिये मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का दिया गया संदेश इंदौर : मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विश्व के साथ हमारे देश में भी जागरूकता की बेहद कमीं […]
July 10, 2021 आउटिंग में रुचि रखने वाली महिलाओं के लिए पजामा गर्ल्स पार्टी क्लब का गठन
इंदौर : महिला प्रकोष्ठ, अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के ‘लव यू जिंदगी’ के तहत अब एक बहुत […]
October 18, 2022 पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी बीसीसीआई के अध्यक्ष चुने गए
मुंबई: BCCI को अपना नया अध्यक्ष मिल गया है।वर्ष 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य […]
July 20, 2022 अवैध खनन मामले में झारखंड सीएम के करीबी पर ईडी का शिकंजा
राची : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी और विधायक […]
June 24, 2020 जीतू पटवारी का बेटियों को लेकर किया ट्वीट विकृत मानसिकता का प्रतीक- शिवराज भोपाल : पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी के ‘पुत्र के चक्कर में 5 पुत्रियां पैदा हो गई’ […]