इंदौर : घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 4 आरोपियों के खिलाफ कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक न्यू इन्द्रा एकता नगर मूसाखेडी में योगेन्द्र सिंह पिता गिरधारीलाल सिंह चौहान द्वारा अन्य साथियों की मिलीभगत से घरेलू गैस सिलेंडर विभिन्न कंपनियों के अवैध गोदाम बनाकर भंडारण, परिवहन एवं अवैध तरीके से मुनाफाखोरी कर कालाबाजारी की जा रही थी। इस बात की शिकायत मिलने पर बीते दिनों जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू के नेतृत्व में दल द्वारा जांच कर मौके पर तीन लोडिंग वाहन एवं खाली व भरे हुए कुल 76 सिलेंडर जब्त किए गए थे।
प्रकरण में योगेन्द्रसिंह के साथ हॉकर कृष्णा पिता धूलजी वेलिम, वाहन चालक राजू पिता कन्हैयालाल रावत, रामेश्वर पिता नारायण ईश्वरी द्वारा आपसी मिलीभगत से गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं घनी आबादी में रिहायसी इलाके में भारी मात्रा में गैस सिलेंडर का भंडारण, अवैध व्यापार करना पाया गया था।
प्रकरण में योगेन्द्र सिंह पिता गिरधारीलाल सिंह चौहान, हॉकर कृष्णा पिता धूलजी वेलिम, रामेश्वर पिता नारायण ईश्वरी, राजू पिता कन्हैयालाल रावत के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम अंतर्गत धारा 3/7 में आजाद नगर थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराई गई है। आरोपियों के विरूद्ध चोर बाजारी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध भी किया गया है।
Related Posts
June 18, 2024 वायनाड सीट छोड़ेंगे राहुल गांधी, प्रियंका लड़ेंगी उपचुनाव
इंदौर : कांग्रेस के नेता राहुल गांधी वायनाड की सीट छोड़ने जा रहे हैं। वे रायबरेली से […]
December 30, 2024 राहत इंदौरी के नाम होगी नए वर्ष की पहली शाम
मुशायरे से लेकर दास्तानगोई तक विविध रंगों से सजी होगी 'राहत की बात'
इंदौर : देश के […]
October 4, 2021 लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक दिन में हत्या की दो वारदातें, लापता टायर व्यापारी का सिमरोल के जंगल में मिला शव
इंदौर : शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में लगातार हत्या जैसी संगीन वारदातें हो रही हैं। एक […]
August 29, 2021 इंदौर जिला कोर्ट में 11 सितंबर को लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते के आधार पर होगा लंबित प्रकरणों का निराकरण
इंदौर : दिनेश कुमार पालीवाल प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा […]
July 26, 2024 अवंतिका और मालवा एक्सप्रेस में लगेंगे सामान्य श्रेणी के अतिरिक्त कोच
इंदौर : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों की […]
March 20, 2022 अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, जिंदा कारतूस के साथ कई देशी पिस्टल जब्त
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने फायर आर्म्स तस्कर को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया […]
July 18, 2022 खलघाट बस हादसे में मृत 12 यात्रियों की हुई शिनाख्त, सीएम शिवराज ने किया राहत राशि का ऐलान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा धार जिले के खलघाट में सोमवार सुबह हुई बस […]