इंदौर : चंदन नगर पुलिस ने चोरी के दो अलग अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
एक आरोपी के कब्जे से चोरी गया फरियादी का मोबाइल व दूसरे आरोपी से चोरी की मोटरसायकल बरामद की गई है।
एक दिन पूर्व ही 16.मार्च को थाना चंदन नगर में दो अलग अलग फरियादियों द्वारा मोबाईल चोरी एवं मोटरसायकल चोरी के संबंध रिपोर्ट लिखवाई गई थी। जिस पर से चंदन नगर पुलिस ने दो अलग अलग चोरी के अपराध दर्ज किये थे।
चंदन नगर पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण बारिकी से किया गया एवं सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गए।
अपराधों की सघनता से विवेचना करते हुए दोनों अपराधों के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें 1.शंकर पिता जयराम चौहान उम्र 25 साल निवासी 60 फिट रोड़ छोटा बांगड़दा इंदौर से अपराध में चोरी गया एमआय कंपनी का एक मोबाइल कीमत लगभग 8500रुपये व 2.इमरान पिता राऊफ शेख उम्र 20 साल निवासी अहमद नगर बांक इंदौर के कब्जे से एक मोटरसायकल सुजुकी मैक्स 100 जब्त की गई।
आरोपियों से अन्य अपराधों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
November 18, 2018 इंदौर का स्वच्छता संस्कार देश को दिशा देगा- पीएम मोदी इंदौर देश को दिशादेता रहा है। देवी अहिल्याबाई ने ही काशी विश्वनाथ का पुनः निर्माण कराया […]
November 15, 2021 इंदौर- उज्जैन- इंदौर मेमू ट्रेन को पीएम मोदी ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी, फतेहाहाबाद के रास्ते होगा परिचालन
इंदौर : भोपाल में पीपीपी मोड़ पर नवश्रृंगारित रानी कमलापति (पुराना नाम हबीबगंज) रेलवे […]
March 13, 2021 बीजेपी- कांग्रेस के बड़े नेताओं की 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव में व्यस्तता के चलते टाले जा सकते हैं निकाय चुनाव..!
भोपाल : राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव कराने की तैयारी पूरी कर ली है, लेकिन […]
February 24, 2022 आरटीआई के नाम पर ब्लैकमेल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें प्रशासन- नेमा
इंदौर : पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने कलेक्टर मनीष सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा है […]
June 25, 2021 बद्री बाग के बोहरा धर्मावलंबियों का हुआ शतप्रतिशत टीकाकरण
इंदौर : दाउदी बोहरा समाज के जनसंपर्क मीडिया प्रभारी अली असग़र भोपाल वाला ने बताया कि […]
January 27, 2020 तरुण जत्रा में श्रेष्ठ व्यंजन और वेशभूषा के लिए दिए गए पुरस्कार इंदौर : दशहरा मैदान पर हीरक जयंती रहवासी संघ, महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर और तरुण मंच […]
June 28, 2020 बागी तेवर अपनाए शेखावत की बढ़ सकती हैं मुश्किलें..! भोपाल : बदनावर की सियासत में कैलाश विजयवर्गीय के दखल से नाराज भंवर सिंह शेखावत की […]