इंदौर : अवैध मादक पदार्थ गाँजे की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को अन्नपूर्णा पुलिस ने बन्दी बनाया है। आरोपियों के कब्जे से 550 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया।
अन्नपूर्णा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति 1.अभिषेक पिता रामचंद्र उम्र 23 साल निवासी ग्राम आजमपुरा थाना भैरवगड जिला उज्जैन और 2. लोकेश पिता हिम्मत सिंह सेंगर उम्र 21 साल निवासी ग्राम असलावदा थाना इंगोरिया जिला उज्जैन, अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने हेतु नीले रंग की एक्सेस स्कूटर से वैशाली नगर बगीचे में आने वाले है । इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी में उनके कब्जे से कुल 550 ग्राम अवैध गाँजा बरामद हुआ। एक दोपहिया वाहन एक्सेस स्कूटर भी जब्त किया गया । पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से उक्त अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत आदि के संबंध में पूछताछ कर रही है।
Related Posts
January 20, 2021 क्रिश्चियन व मुस्लिम समाज ने भी राम मंदिर निर्माण में अंशदान देकर पेश की सर्व धर्म समभाव की मिसाल
इंदौर : अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए इंदौर का क्रिश्चियन समाज भी आगे […]
February 9, 2023 नगर निगम के एप 311 पर भी ग्रीन बॉन्ड में निवेश हेतु आवेदन कर सकेंगे निवेशक
10 फरवरी को खुलेगा पब्लिक इश्यू, 14 फरवरी तक निवेशक खरीद सकेंगे बॉण्ड।
इंदौर : नगर […]
December 4, 2021 आजाद नगर क्षेत्र में युवक की हत्या का मामला सुलझा, सीसीटीवी की मदद से पकड़ाया हत्यारा
इंदौर : आजाद नगर में युवक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। […]
December 17, 2018 शीतलहर पर भारी सुमधुर गीतों की बयार । इंदौर: व्यापार- व्यवसाय के साथ इंदौर शहर कला- संस्कृति का भी नगर है। वीकेंड पर तो यहां […]
April 2, 2020 टाटपट्टी बाखल की घटना ने शर्मिंदा किया है- विजयवर्गीय इंदौर : टाटपट्टी बाखल में कोरोना योद्धाओं पर किये गए हमले ने एक नागरिक होने के नाते मुझे […]
November 19, 2022 अंग्रेजों की गुलामी के पहले यूरोप से ज्यादा शिक्षित था भारत
एक लाख से ज्यादा थे उच्च शिक्षा संस्थान।
समाज पोषित थी शिक्षा व्यवस्था।
अंग्रेजों […]
May 3, 2024 सीईजीआर के एडुप्रिन्योर ऑफ द ईयर 2024 पुरस्कार से सम्मानित किए गए हिमांशु जैन
इंदौर : प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के डायरेक्टर हिमांशु जैन को शिक्षा,कौशल विकास और […]