इंदौर : कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में काम आने वाले “रेमडेसीवीर इंजेक्शन” के उपयोग की ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया द्वारा “रिस्ट्रिक्टेड इमरजेंसी यूज़” के लिए ही अनुमति दी गई है। इसका उपयोग कोरोना नियंत्रण एवं उपचार की गाइडलाइन अनुसार ही किया जाए। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में स्वास्थ विभाग एवं सभी संबंधितों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
रेमडेसीवीर इंजेक्शन का उपयोग इमरजेंसी यूज़ ऑथराइजेशन के तहत रिस्ट्रिक्टेड इमरजेंसी यूज़ के लिए ही मान्य है। इस परिस्थिति को छोड़कर चिकित्सक इस इंजेक्शन को प्रिसक्राइब न करें और न ही फार्मासिस्ट प्रदान करें। कोरोना का इलाज कर रहे चिकित्सक द्वारा अपने प्रिस्क्रिप्शन पर उन इमरजेंसी परिस्थितियों का उल्लेख किया जाए, जिनमें यह इंजेक्शन दिया जाना आवश्यक है।
रेमडेसीवीर इंजेक्शन के उपयोग के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 3 जुलाई 2020 को जारी “अपडेटेड क्लीनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकोल फॉर कोविड-19” का पालन सुनिश्चित किया जाए। इस इंजेक्शन का रिकॉर्ड औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत संधारित किया जाए तथा निरीक्षण के दौरान जाँच अधिकारी को प्रस्तुत किया जाए।
Related Posts
March 19, 2024 नकबजनी की वारदातें करने वाले गिरोह के तीन बदमाश पकड़ाए
आरोपियों के कब्जे से 22,800 रुपए नकद, चार मोटरसाइकिल सहित ढाई लाख रुपए मूल्य का माल […]
October 13, 2023 निर्वाचन आयोग ने की इंदौर व उज्जैन संभाग में चुनाव तैयारियों की समीक्षा
विधानसभा निर्वाचन-2023
निष्पक्ष और शांतिपूर्वक मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारी करने […]
November 16, 2023 पटवारी के भाई व समर्थकों ने पूर्व बीजेपी पार्षद के साथ की मारपीट
भंवरकुआ थाने पर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, पुलिस ने छोड़ी आंसू […]
February 26, 2021 एनसीसी कैडेट्स को ‘सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा’ की अहमियत से कराया गया अवगत
इंदौर : देशभक्ति से वीरगति मिलती है जबकि तेज गति हमें दुर्गति की ओर ले जाती है । घर से […]
January 25, 2024 फरवरी माह में लगेंगे शिविर, बकाया जलकर में मिलेगी 50 फीसदी तक छूट
महापौर द्वारा एमआईसी सदस्यों व पार्षदो के साथ की गई चर्चा।
वन टाइम सेटलमेंट स्कीम से […]
May 8, 2020 गोकुलदास अस्पताल का लाइसेंस कलेक्टर ने किया निरस्त इंदौर - मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने और मनमाने बिल वसूलने का खामियाजा अंततः गोकुलदास […]
March 11, 2025 ट्रेवल्स की बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करनेवाली गैंग का सरगना मथुरा से गिरफ्तार
इंदौर : ट्रेवल्स की बुकिंग कराने के नाम पर, ऑनलाइन धोखाधडी करने वालेअंतर्राज्य गिरोह का […]