इंदौर : दिनदहाडे दुकानों के गल्ले से रूपये चोरी करने वाले दो बदमाश एरोड्रम पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। पकड़े गए बदमाशों में एक आरोपी थाना चंदन नगर इंदौर का निगरानीशुदा बदमाश होकर उसके विरुद्ध दर्ज एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए माल व नकदी सहित कुल 35,000/- रूपये का मश्रुका बरामद किया गया है।
शनिवार 10 अप्रैल को थाना एरोड्रम पर फरियादी राजेश रजानी साईकिल दुकान कालानी नगर इंदौर,एवं सचिन गोदरे इंटर 18 क्लाथिंग दुकान अंजनी नगर इंदौर द्वारा उनकी दुकानों के गल्ले से रूपये एवं दुकान से कपड़े चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।इस पर अज्ञात आरोपियों के विरूध्द चोरी के प्रकरण पंजीबध्द कर अनुसंधान में लिए गए। प्राप्त सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कालानी नगर क्षेत्र में जिन दो दुकानों से बदमाशों ने रूपये और कपड़े चोरी किए वह आरोपी विकास नगर चौराहे के पास खडे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की घेराबंदी की और उन्हें धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रशीद उर्फ वशीर पिता मजीद खां उम्र 40 वर्ष निवासी 175 ई सेक्टर चंदन नगर इंदौर हाल मुकाम गरीब नवाज कालोनी छोटा बागड़दा इंदौर और मुजफ्फर उर्फ मुज्जु पिता जब्बार शेख उम्र 35 वर्ष निवासी नंदन नगर इंदौर होना बताए। दोनों ने दुकानों में चोरी की घटना कबूली।
Related Posts
March 11, 2021 महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक अपराध में फोरेंसिक साक्ष्यों का महत्व पर सम्पन्न हुई कार्यशाला
इन्दौर : महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई व इन प्रकरणों में वैज्ञानिक साक्ष्यों का […]
December 18, 2019 अभा गुर्जर देवसेना ने किया नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन इंदौर : नागरिकता संशोधन कानून का जहां विपक्षी दल और कुछ लोग विरोध कर रहे हैं, वहीं इसके […]
May 5, 2021 कोरोना संक्रमण से बिगड़े हालात और मौतों की जिम्मेदार बीजेपी सरकार है- कमलनाथ
इंदौर : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि मप्र में कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों […]
December 12, 2018 कांग्रेस ने जुटाया बहुमत, बड़ा सवाल कौन होगा सीएम..? भोपाल: मप्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने आवश्यक बहुमत जुटा लिया है। सपा अध्यक्ष […]
May 16, 2020 प्रवासी मजदूरों को उनके राज्य की सीमा तक सुरक्षित छोड़नेवाला पहला प्रदेश बना मप्र इन्दौर : मप्र देश का पहला ऐसा राज्य है, जिसने महाराष्ट्र, गुजरात आदि राज्यों से आए […]
March 26, 2020 कर्फ्यू में छूट के दौरान ऑड- ईवन व्यवस्था होगी लागू.. इंदौर : संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने गुरुवार को संभागायुक्त कार्यालय में सभी संबंधित […]
March 13, 2025 एक महिला संभालती है मालवा मिल मुक्तिधाम का मैनेजमेंट..!
आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने से लेकर दाह संस्कार ठीक से हो जाए, इसका भी रखती हैं […]