प्राकृतिक खेती पर केंद्रित सम्मेलन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी मण्डल स्तर पर करेगी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

  
Last Updated:  December 14, 2021 " 08:31 pm"

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 दिसम्‍बर, 2021 को प्रात: 11 बजे आणंद (गुजरात) में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों को संबोधित करेंगे। 14 से 16 दिसम्बर तक आयोजित इस शिखर सम्मेलन में शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। इस दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती के तरीके अपनाने के लाभों के बारे में सभी आवश्यक जानकारी उपलब्‍ध कराई जाएगी। कार्यक्रम का प्रसारण प्रदेश में मण्डल स्तर पर किया जाएगा। इसमें किसानों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि वे प्राकृतिक खेती के तरीकों और लाभों से रूबरू होकर उनका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम का प्रसारण मंडी व कृषि विज्ञान केंद्रों पर भी किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष मुकेश पंवार, जिलाध्यक्ष घनश्याम पाटीदार, मीडिया प्रभारी देवकीनंदन तिवारी और मुकेश जरिया भी इस दौरान मौजूद रहे।

किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजपूत ने बताया मण्डल स्तर पर प्रसारित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में बीजेपी के मंत्री, सांसद, विधायक, मंडी अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारी अतिथि के बतौर मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में किसानों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराने के साथ खेती में नवाचार की ओर भी प्रेरित किया जाएगा। इंदौर जिले में 6 स्थानों पर यह कार्यक्रम किया जाएगा।

गौ पालन और पशु संवर्धन को मिलेगा बढ़ावा।

किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि आणंद गुजरात में आयोजित इस सम्मेलन के जरिए किसानों को शून्य बजट खेती के गुर बताने के साथ गौ पालन और पशु संवर्धन के लिए भी प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे गोबर खाद का प्रयोग कर अपने खेत को रासायनिक खाद से होनेवाले नुकसान से बचा सके। प्राकृतिक खेती अपनाने से कृषि लागत में भी उल्लेखनीय कमीं आएगी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *