इंदौर : जिला कोर्ट के तलघर स्थित रिकॉर्ड रूम में कुछ दिन पूर्व लगी आग में ज्यादातर रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया। जो बचा था वह आग बुझाने के लिए की गई पानी की मार से खराब हो गए। आग पर पूरी तरह काबू पाने में फायर ब्रिगेड को 3 दिन लग गए थे। कोर्ट भवन के आसपास लगे वकीलों के शेड हटाकर खिड़कियों के रास्ते आग पर पानी फेंका गया तब जाकर आग काबू पाया जा सका था। इसके बाद मुख्य भवन की दीवारों से लगे वकीलों के सभी शेड हटा दिए गए थे।
इस कार्रवाई से वकीलों में भारी आक्रोश था। वे विरोध का झंडा बुलंद कर ही रहे थे कि उनके खिलाफ थाना एमजी रोड पर अपराध क्रमांक- 115/21, धारा 147,353,294,506 भादवि और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 व 4 के तहत प्रकरण दर्ज हो गया।
बताया जाता है कि जानकीलाल व्यास पिता/पति स्वर्गीय ओंकार लाल व्यास 56 साल निवासी 108 न्याय नगर सुखलिया ने वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
इन्हें बनाया है आरोपी।
जिला कोर्ट के नाजिर ने अभिभाषक दौलतराम डुमोलिया, विशाल रामटेके, अशोक कचोलिया, सदाशिव खंडारे, संजू बघेल और अन्य 8 – 10 अभिभाषक। ये सभी वे अभिभाषक हैं, जिनके शेड जिला कोर्ट की दीवार से सटे हुए थे।
इन वकील पर आरोप है कि इन्होंने फरियादी को मां बहन की गालियां दी व जान से मारने की धमकी दी । आरोपियों ने एकमत होकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई व सरकारी संपत्ति में नुकसान किया।
Related Posts
April 19, 2024 नगर निगम की गौशाला व करोड़ों की जमीन पर एक बाबा का कब्जा
यशवंत सागर के ठीक सामने है गौशाला।
नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे का आरोप, बिना किसी […]
August 15, 2022 जोश,जज्बे और जुनून के साथ मनाया गया 76 वा स्वतंत्रता दिवस
मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी तथा गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया […]
March 12, 2021 आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महू में लगाई जाएगी तीन दिनी प्रदर्शनी
इंदौर : आजादी का अमृत महोत्सव गुरुवार 12 मार्च से शुरू हो रहा है। इस मौके पर संविधान […]
March 2, 2017 माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी की परीक्षायें हुई शुरू
पहले ही दिन केंद्रों पर नक़ल रोकने के लिए नजर आई सख्ती
जिले में परीक्षा के लिए […]
January 20, 2017 कटक वनडे के साथ भारत ने जीती सीरीज, युवी मैन ऑफ द मैच कटक। बाराबाती स्टेडियम में भारत ने इंग्लैंड को 15 रन हरा कर मैच के साथ सीरीज भी अपने नाम […]
May 1, 2025 मंत्री विजयर्गीय के निज सहायक पर कैब ड्राइवर के हमले को महापौर ने बताया चिंताजनक
कैब एजेंसियों की भर्ती व्यवस्था पर उठाए सवाल।
इंदौर : सोमवार को इंदौर में एक चौंकाने […]
November 18, 2021 भारत पेट्रोलियम और केंद्रीय खनिज निगम में संचालक नियुक्त होने पर घनश्याम शेर व ज्योति तोमर का किया गया सम्मान
इंदौर, : भारत पेट्रोलियम कॉपारेशन लिमिटेड बोर्ड में संचालक के पद पर घनश्याम शेर एवं […]