सरकारी जमीन पर लोगों ने बना लिए थे अवैध मकान।
सीएम राइज स्कूल के लिए आवंटित है मुक्त कराई गई जमीन।
45 परिवारों ने बना लिए थे घर।
देवास : सतवास तहसील के पुनर्वास बड़ौदा स्थल पर सीएम राइज स्कूल के लिए चिह्नांकित भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई बुधवार को की गई। यह भूमि राजस्व विभाग में चरनोई भूमि के नाम से आवंटित थी जिस पर लगातार अवैध कब्जा कर मकान बनाए जा रहे थे।
कई बार दिया नोटिस।
सतवास के तहसीलदार हरिओम ठाकुर के अनुसार अतिक्रमण करने वाले लोगों को कई बार नोटिस दिए गए पर किसी ने अपने अतिक्रमण नही हटाए। आखिर बुधवार को नोटिस अवधि पूर्ण होने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन, नगर परिषद और फायर ब्रिगेड की समन्वित कार्रवाई में तमाम अतिक्रमण हटा दिए गए।
सीएम राइज स्कूल के लिए आवंटित थी जमीन।
यह भूमि सीएम राइज स्कूल के के लिए आवंटित की गई थी, लेकिन इस पर करीब 45 परिवार कच्चे-पक्के मकान बनाकर रह रहे थे। इसी के साथ सरकारी यात्री प्रतीक्षालय में भी दुकानों का संचालन किया रहा था। आखिर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर की मदद से सभी अवैध कब्जे हटाकर 15 हैक्टेयर जमीन मुक्त कराई गई।इससे अब यहां सीएम राइज स्कूल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
Related Posts
December 23, 2020 निजी एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्री को आया अटैक, विमान की भोपाल एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग
इंदौर : बंगलुरू से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार एक यात्री को दिल का […]
January 22, 2018 पद्मावत को लेकर इंदौर में हुआ ऐसा हंगामा पद्मावत की रिलीज डेट नजदीक, करणी सेना का विरोध जारी, बायपास पर लगा जाम।
इंदौर। […]
June 26, 2021 सोशल मीडिया कंपनियों को सरकार की चेतावनी, 24 घंटे के अंदर बन्द करें फर्जी अकाउंट
नई दिल्ली : सरकार ने सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते […]
March 24, 2024 नकली नोटों की सप्लाई में लिप्त चार आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 90 हजार रुपए मूल्य के पांच - पांच सौ के नकली नोट बरामद।
इंदौर : […]
September 26, 2019 आईटी इंजीनियर ने पत्नी व दो बच्चों के साथ की खुदकुशी…! इंदौर : खुड़ैल के क्रिसेंट वाटर पार्क से गुरुवार शाम पति- पत्नी व दो किशोर वय बच्चों के […]
April 29, 2019 संघवी ने भरा नामांकन, जताया जीत का विश्वास इंदौर: कांग्रेस के उम्मीदवार पंकज संघवी ने भी सोमवार को रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय […]
January 7, 2023 ग्रामीण हाट बाजार में विश्वम स्वदेशी महोत्सव का शुभारंभ
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के उपलक्ष्य में विश्वम स्वदेशी महोत्सव 13 जनवरी तक जारी […]