पद्मावत की रिलीज डेट नजदीक, करणी सेना का विरोध जारी, बायपास पर लगा जाम।
इंदौर। बहुचर्चित फ़िल्म पद्मावत की रिलीज 25 जनवरी को की जाने वाली है लेकिन मध्यप्रदेश में फ़िल्म के प्रदर्शन को लेकर राजपूत समाज की करणी सेना का विरोध जारी है। दरअसल, जब से फ़िल्म के निर्माण एयर प्रदर्शन की जानकारी राजपूत समाज को लगी है तब ही से पूरा समाज फ़िल्म के प्रदर्शन पर रोक की मांग अपने विरोध के जरिये कर रहा है। करणी सेना द्वारा इंदौर में भी लंबे समय से अपना विरोध कर रहा है। करणी सेना द्वारा फ़िल्म के प्रदर्शन की मांग को लेकर सोमवार को भी इंदौर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह 11 बजे से करणी सेना द्वारा बायपास टोल नाके पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।फ़िल्म पद्मावत की रिलीज के विरोध में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इंदौर-देवास टोल नाके पहुँचे जिसके बाद बायपास पर लंबा जाम लग गया। विरोध के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ता एक ही स्वर में फिल्म के सिनेमाघरों में प्रदर्शन पर रोक की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओ नेबीच सड़क पर गाड़ियों के टायर जलाकर विरोध जताया।जिस तरह से आज इंदौर में प्रदर्शन किया गया है उससे लग रहा है कि 25 जनवरी को सिनेमाघरों के क्या हाल हो सकते है ऐसे में एक बार फिर पद्मावत मूवी के प्रदर्शन पर सवाल खड़े हो रहे है।
Related Posts
September 7, 2023 मधु भैया जानते हैं राऊ क्षेत्र का विकास कैसे करना है : मंत्री सिलावट
राऊ क्षेत्र की दो सड़कों के निर्माण हेतु किया गया भूमिपूजन।
राऊ विधानसभा क्षेत्र की […]
April 6, 2023 संपत्ति को फ्री होल्ड करने हेतु 30 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदन
आईडीए ने रखा 10 हजार संपत्तियों को फ्री होल्ड करने का लक्ष्य।
इन्दौर : आईडीए में […]
September 29, 2023 मालवा मिल परिसर में विघ्नहर्ता श्रीगणेश का पूजन कर की गई आरती
मालवा मिल परिसर में किया गया झाकियों का पूजन,संतो के साथ कांग्रेस नेता भी उपस्थित […]
March 26, 2025 सात से नौ अप्रैल तक आयोजित होगा इंदौर प्रेस क्लब का मीडिया कॉन्क्लेव
कॉन्क्लेव के पोस्टर का किया गया विमोचन।
कॉन्क्लेव की तैयारियां को लेकर शहर के […]
February 8, 2024 इंदौर शहर के बीजेपी कार्यकर्ता 10 फरवरी को अयोध्या यात्रा पर जाएंगे
आस्था स्पेशल ट्रेन के जरिए कुल 1344 कार्यकर्ता जाएंगे अयोध्या।
1344 कार्यकर्ताओं को […]
May 9, 2023 13 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इंदौर में 63 खंडपीठों का गठन
हजारों लंबित और प्री लिटिगेशन के मामले निराकरण के लिए रखे गए।
इंदौर : मप्र राज्य […]
March 9, 2017 शनिवार से 4 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें अपना जरूरी काम शनिवार से लेकर बुधवार तक बैंक से संबंधित सभी जरुरी कामो को आप शुक्रवार तक ही निपटा लें […]