इंदौर : इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की हरिजन कॉलोनी में मंगलवार- बुधवार रात दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद जमकर पथराव हो गया जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए।पथराव में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए ।
सूचना मिलते ही 8 थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसपी पश्चिम, एएसपी सहित तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
पुलिस ने पथराव कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा और हालात पर काबू पा लिया। फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और शांति बनी हुई है।
एक दिन पहले भी हुआ था विवाद।
बताया जाता है कि 1 दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। हालांकि उससमय पुलिस ने सख्ती नहीं दिखाई। इसी के चलते पुलिस अभिरक्षा से छूटने के बाद आरोपी ने समर्थकों के साथ दूसरे पक्ष पर जमकर पत्थरबाजी की, जवाब में दूसरी तरफ से भी पत्थरबाजी होने लगी।
एएसपी प्रशांत चौबे का कहना है कि आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
March 3, 2021 बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने नंदकुमार चौहान के निधन पर जताया शोक, अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : वरिष्ठ बीजेपी नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खंडवा सांसद नंदकुमारसिंह चौहान के […]
December 2, 2022 जीएसटी कानून में क्रेडिट लेने वाले पर ही सारी शर्तें थोपना अनुचित
इंदौर : जीएसटी के तहत रिफंड, रिटर्न फाइलिंग, इनपुट टैक्स क्रेडिट, कर के भुगतान जैसे कई […]
September 22, 2022 पुण्याति के बैनर तले युवतियों को सिखाए जा रहे आत्मरक्षा के गुर
गरबा प्रेक्टिस के साथ आत्म रक्षा भी है जरूरी।
इंदौर :देवी आराधना के नौ दिनी नवरात्रि […]
November 16, 2019 राहुल से माफी की मांग को लेकर बीजेपी ने किया प्रदर्शन इंदौर : राफेल मामले में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी द्वारा लगातार बोले गये झूठ को […]
December 14, 2021 प्राकृतिक खेती पर केंद्रित सम्मेलन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी मण्डल स्तर पर करेगी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर, 2021 को प्रात: 11 बजे आणंद (गुजरात) […]
July 4, 2025 लव जिहाद के दो मामलों में युवकों को पकड़कर किया गया पुलिस के हवाले
नाम बदलकर हिंदू युवतियों का करते थे शोषण।
इंदौर : लव जिहाद का एक और मामला सामने आया […]
January 16, 2025 राह चलते लोगों के साथ लूटपाट करने वाले दो आरोपी पकड़ाए
इंदौर : लोगों के साथ लूटपाट करने वाले 02 शातिर लुटेरे, पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त में […]