पुलिस कमिश्नर ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च

  
Last Updated:  May 7, 2023 " 06:17 pm"

विभिन्न थाना क्षेत्रों का किया भ्रमण, व्यापारियों और आम नागरिकों से की चर्चा।

कानून व्यवस्था संबंधी समस्याओं का लिया जायजा।

लोगों से सीधा संवाद कर जानी उनकी समस्याएं।

इंदौर : शहर में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर करने, आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा का भाव विकसित हो इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश सुधीर सक्सेना के दिशा निर्देशन में, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर मकरंद देऊस्कर ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का./व्य.) मनीष कपूरिया, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) राजेश हिंगणकर, क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त व अन्य अधिकारियों और पुलिस बल को साथ में लेकर शहर में पैदल मार्च किया।

इस दौरान उन्होंने शहर के थाना सराफा, पंढरीनाथ, परदेशीपुरा एमआइजी, आजाद नगर आदि विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रमुख मार्गो और बाजारों में पैदल भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं को जाना। उन्होंने वहां उपस्थित व्यापारियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनसे चर्चा भी की।

पुलिस कमिश्नर देउस्कर ने, ज़ोन 1 के आजाद नगर एवं मुसाखेड़ी क्षेत्र के व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए उनसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और क्षेत्र की समस्याओं के बारे में भी जाना। मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के निराकरण के संबंध में निर्देश भी दिए।

इसी प्रकार शहर के सभी थाना क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों एवं पुलिस थाने के बल द्वारा भी क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया गया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *