इंदौर : उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था का पर्वतीय बसंतोत्सव रविवार को उत्साह के साथ मनाया गया। बॉलीवुड के प्रसिद्ध कलाकार हेमंत पांडेय और प्रसिद्ध गायिका संगीता ढौंडियाल ने कार्यक्रम में अतिथि के बतौर शिरकत की।
इस मौके पर भारतयीय सेना के गौरव कुमाऊं रेजिमेंट महू ने अपनी प्रस्तुति देकर वसंतोत्सव के आनंद को दुगुना कर दिया।
इसके अलावा माता नंदा देवी का डोला की प्रस्तुति से उत्तराखंड से जुड़े तमाम लोगों को माँ नंदा देवी का साक्षात् आशीष प्राप्त हुआ ।
पर्वतीय वसंतोत्सव के इस आयोजन में उत्तराखंड से इंदौर, देवास, महू, पीथमपुर आदि स्थानों पर आकर बसे हजारों लोगों ने भाग लिया लेकर पुरानी यादों को ताजा किया।
इंदौर,भोपाल, महू, देवास एवं पीथमपुर के कलाकारों ने इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
उत्तराखंड सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष मीर रंजन नेगी ने बताया कि उत्तराखंड की संस्कृति व विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी को उससे परिचित करवाने के लिए पर्वतीय वसंतोत्सव का आयोजन किया गया।
Related Posts
August 11, 2021 भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान
इंदौर : भारत छोड़ो आंदोलन की 79 वी वर्षगांठ के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के […]
June 18, 2023 आईडीए के विकास कार्यों की प्रगति का व्यापक निरीक्षण
इंदौर : विकास प्राधिकरण के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण वृहद स्तर पर किया गया […]
June 19, 2025 राज कुशवाह ही निकला ‘संजय वर्मा’, पहचान छुपाने के लिए किया फर्जी नाम का इस्तेमाल
इंदौर : राजा रघुवंशी हत्याकांड में नित नए ट्विस्ट आ रहे हैं। आरोपी सोनम की कॉल डिटेल से […]
May 27, 2020 जब कैलाश विजयवर्गीय ने सेंकीं रोटियां..! इंदौर : लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंदो को संस्था सामाजिक सरोकार द्वारा भोजन तैयार कर […]
May 17, 2020 बीजेपी नगर अध्यक्ष ने बायपास पर सेवा कार्यों का लिया जायजा, बच्चों के पैरों में पहनाई चप्पल..! इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे रविवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे, […]
December 18, 2020 केंद्रीय शिक्षा मंत्री का ऐलान, अब साल में 4 बार होगी जेईई मेन परीक्षा
इंदौर : केंन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने घोषणा की है कि जेईई मुख्य […]
February 1, 2023 तीन पूर्व पार्षदों सहित नौ को सुनाई गई तीन -तीन वर्ष की सजा
मेघदूत गार्डन सौंदर्यीकरण घोटाले का है मामला, 2003 में हुआ था उजागर।
इंदौर : मेघदूत […]