इंदौर : लगातार जनता कर्फ्यू जारी रहने के बावजूद कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपेक्षित सफलता मिलती नजर नहीं आ रही है। रविवार को संक्रमित मामले 18 सौ से कम दर्ज हुए थे लेकिन सोमवार 3 मई को पुनः नए संक्रमितों की तादाद 17 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ 18 सौ के ऊपर पहुंच गई जबकि डिस्चार्ज होनेवालों की संख्या इसकी आधी रही।
1805 नए संक्रमित मिले।
सोमवार को 7287 आरटी पीसीआर व 3503 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10667 सैम्पल टेस्ट किए गए। 8757 निगेटिव पाए गए। 1805 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 105 रिपीट पॉजिटिव निकले।
आज दिनांक तक की बात करें तो 12 लाख 6 हजार 441 सैम्पलों की जांच की गई है। 1लाख 18 हजार 85 पॉजिटिव पाए गए जबकि 1लाख 5 हजार से ज्यादा ठीक भी हुए हैं।
916 मरीज ठीक होकर घर लौटे।
सोमवार को 916 मरीज ठीक होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1लाख 5 हजार 214 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर लौट गए हैं। 11702 का इलाज फिलहाल चल रहा है।
7 मरीजों की मौत।
सोमवार को 7 मरीज कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा बैठे। इसी के साथ अबतक कुल 1169 मरीज कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं।
Related Posts
February 11, 2022 सिंधी वार्षिक कैलेंडर का मूलचंदानी ने किया विमोचन
इंदौर : भाषा से ही हमारी संस्कृति व संस्कार जीवित रहते हैं हम अपनी भाषा व बोली को कभी […]
September 5, 2019 मंत्री सिलावट पर भ्रष्टाचार के आरोप से पलटे विधायक भोपाल: कांग्रेस विधायक रणवीर जाटव और विधायक कमलेश जाटव ने मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री […]
April 13, 2022 लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, गाँधीजी को लेकर दिए बयान पर हूं कायम- कालीचरण महाराज
इंदौर : आजादी किसी एक व्यक्ति की वजह से नहीं मिली। महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी और […]
September 23, 2022 कॉलेज के छात्र – छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों से कराया अवगत
इंदौर : पुलिस की टीम ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच पहुंच, नशा मुक्त भारत निर्माण के […]
July 12, 2021 राज्यपाल से मिले सिलावट, इंदौर आने का दिया न्योता
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने राजभवन भोपाल में मध्य प्रदेश के राज्यपाल […]
June 16, 2021 नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास
खरगौन : नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को खरगौन के भीकनगांव […]
October 31, 2020 बिना कारोबार के अरबपति कैसे बनें कमलनाथ,जवाब दें- मालू
इंदौर : 2004 में कमलनाथ की संपत्ति 5 करोड़ 18 लाख थी। बिना किसी कारोबार के वह बढ़कर 206 […]