इंदौर : लगातार जनता कर्फ्यू जारी रहने के बावजूद कोरोना संक्रमण की रोकथाम में अपेक्षित सफलता मिलती नजर नहीं आ रही है। रविवार को संक्रमित मामले 18 सौ से कम दर्ज हुए थे लेकिन सोमवार 3 मई को पुनः नए संक्रमितों की तादाद 17 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ 18 सौ के ऊपर पहुंच गई जबकि डिस्चार्ज होनेवालों की संख्या इसकी आधी रही।
1805 नए संक्रमित मिले।
सोमवार को 7287 आरटी पीसीआर व 3503 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 10667 सैम्पल टेस्ट किए गए। 8757 निगेटिव पाए गए। 1805 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 105 रिपीट पॉजिटिव निकले।
आज दिनांक तक की बात करें तो 12 लाख 6 हजार 441 सैम्पलों की जांच की गई है। 1लाख 18 हजार 85 पॉजिटिव पाए गए जबकि 1लाख 5 हजार से ज्यादा ठीक भी हुए हैं।
916 मरीज ठीक होकर घर लौटे।
सोमवार को 916 मरीज ठीक होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1लाख 5 हजार 214 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर लौट गए हैं। 11702 का इलाज फिलहाल चल रहा है।
7 मरीजों की मौत।
सोमवार को 7 मरीज कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा बैठे। इसी के साथ अबतक कुल 1169 मरीज कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं।
Related Posts
December 9, 2021 मप्र में ऑक्सीजन का है पर्याप्त इंतजाम, बोले प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा, अस्पतालों के ऑक्सीजन प्लांट्स का किया निरीक्षण
इंदौर : गुरुवार को इंदौर प्रवास पर आए गृह और जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने […]
December 10, 2021 इंदौर में हरिनारायणचारी मिश्र और भोपाल में मकरन्द देउस्कर बनाए गए पुलिस कमिश्नर
इंदौर : भोपाल व इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद प्रदेश सरकार ने […]
March 11, 2017 राष्ट्रपति बनाने के लिए अब बीजेपी को नहीं चाहिए होगा किसी का साथ
जुलाई में राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपने मनचाहे उम्मीदवार को जिताने के लिए भाजपा को […]
October 27, 2021 भूमाफिया दीपक मद्दा की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज
इंदौर : इनामी भूमाफिया दीपक मद्दे की जमानत याचिका इंदौर हाई कोर्ट ने रद्द कर दी है। […]
December 30, 2022 प्रवासी मेहमानों के लिए इंदौरियों ने खोले दिल के द्वार
प्रवासी भारतीय सम्मेलन -
"पधारो म्हारा घर" अभियान में पचहत्तर होम स्टे हुए तय।
50 […]
December 25, 2020 शनिवार को होगी शिवराज- सिंधिया की मुलाकात, तेज हुई मन्त्रिमण्डल विस्तार की अटकलें
भोपाल : राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 26 दिसंबर को पुनः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह […]
February 5, 2024 बीजेपी महिला मोर्चा चलाएगा स्वयं सहायता समूह और एनजीओ संपर्क अभियान
14 से 25 फरवरी के बीच चलाएंगे संपर्क अभियान।
इंदौर : आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय […]