नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेताओं और सांसदों के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया. इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दोनों सदनों के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और गुलाम नबी आजाद, पूर्व मंत्रियों में ए के एंटनी, पी चिदंबरम और राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा ने सोनिया गांधी के साथ भोजन किया.
संसद भवन परिसर में सांसदों की कैंटीन में आयोजित रात्रिभोज में सोनिया के राजनैतिक सलाहकार अहमद पटेल, पार्टी महासचिवों, प्रभारियों और पार्टी के मीडिया मामलों के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला भी उपस्थित थे. रात्रिभोज में हिस्सा लेने वाले सांसदों ने कहा कि सोनिया गांधी खुश और स्वस्थ नजर आ रही थीं. वह हाल ही में विदेश से उपचार कराकर लौटी हैं.
राहुल गांधी की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी के सवालों पर मंगलवार को सोनिया गांधी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा, “जब होगा, पता चलेगा.”आपको याद दिला दें कि पिछले काफी समय से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव की चर्चा कई बार आम हो चुकी है. इसके अलावा पिछले 6 महीनों में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी खुद को सुर्खियों से दूर कर रखा है. पिछले काफी समय से कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ही पार्टी की कमान संभाले हुए हैं.
सूत्रों के मुताबिक डिनर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कुलभूषण जाधव और बुधवार को विपक्षी दलों के भारत के राष्ट्रपति के साथ होने वाली बैठक पर चर्चा भी की.
Related Posts
May 17, 2020 बीजेपी नगर अध्यक्ष ने बायपास पर सेवा कार्यों का लिया जायजा, बच्चों के पैरों में पहनाई चप्पल..! इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे रविवार को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे, […]
May 31, 2021 Как майнить биткоины добыть BTC, начать фармить в 2024 году, что нужно делать простыми словами, как научиться и с чего начать Если предположить аналогичный рост за будущий год, то реальный годовой доход этого ASIC […]
October 5, 2022 विजयादशमी पर शहर भर में निकले संघ के पथ संचलन
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेताओं ने की पथ संचलन में […]
August 9, 2020 कोरोना संक्रमण को देखते हुए 37 हजार परिवारों में सुरक्षा किट बांटेंगे आकाश विजयवर्गीय इंदौर : शहर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने लंबे अरसे के […]
December 25, 2021 इंदौर शहर कांग्रेस का जन जागरण अभियान प्रशिक्षण शिविर 26 दिसम्बर को
इंदौर : लगता है कांग्रेस भी अब बीजेपी के नक्शे कदम पर चल रही है। बीजेपी की तर्ज पर […]
July 31, 2019 तीन तलाक़ निरोधक बिल महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम- दीया मिर्जा इंदौर: तीन तलाक निरोधक बिल संसद के दोनों सदनों में पारित होने पर बॉलीवुड अदाकारा दीया […]
November 12, 2024 मोबाइल छीनकर भागे आरोपी आए तिलक नगर पुलिस की गिरफ्त में
लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।
इंदौर : मोबाइल छीनने की […]