बिपरजॉय तूफान ने गुजरात के कच्छ में दी दस्तक

  
Last Updated:  June 13, 2023 " 10:40 pm"

अहमदाबाद : चक्रवाती तूफान बिपरजोय अब गुजरात के कच्छ में तटीय इलाकों में पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। पहले संभावना जताई जा रही थी की यह तूफान पाकिस्तान से होते हुए भारत आएगा लेकिन चक्रवात टर्न लेते हुए पहले ही भारत पहुंच गया।
मौसम विभाग के सूत्रों ने बताया कि चक्रवाती तूफान बिपरजोय मौजूदा समय में पोरबंदर से करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर है। 5 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से चक्रवात आगे बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने मुंबई और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम को देखते हुए कई उड़ाने भी रद्द की गई हैं।

एनडीआरएफ की टीमें तैनात।

चक्रवात बिपरजोय के चलते एहतियात के तौर पर मुंबई में दो अतिरिक्त टीमों सहित कुल 5 टीमों को तैनात किया गया है। इसके अलावा चार अन्य टीमें गुजरात भेजी गई हैं। चक्रवात बिपरजोय का सबसे अधिक प्रभाव गुजरात में ही पड़ने की आशंका है।

कांडला बंदरगाह पर जहाजों की आवाजाही रोकी।

चक्रवात बिपरजोय को देखते हुए कांडला बंदरगाह पर जहाजों की आवाजाही फिलहाल रोक दी गई है। प्रभावित लोगों के लिए यहां एक अस्थायी आश्रय केंद्र भी बनाया गया है।

गुजरात के स्कूलों में छुट्टी।

गुजरात सरकार ने राज्य के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया है। गुजरात सरकार ने सौराष्ट्र के कोस्टल एरिया कच्छ,जामनगर, देवभूमि द्वारका और जूनागढ़ जिलों में स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

रेल यातायात हुआ प्रभावित।

बिपरजोय के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। बताया जाता है कि करीब 67 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *