इंदौर : माधव राव सिंधिया के सबसे निकटतम लोगों में शामिल रहे इंदौर शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राठौर की पहचान इंदौर से लेकर प्रदेश तक थी। वे बेहद सरल, सौम्य और सिद्धांतों की राजनीति करने वाले नेता थे। उनकी मिलनसारीता और सब के सुख दुख में सहभागी रहने वाली साफ-सुथरी राजनीति के चलते युवा कार्यकर्ता उनका अनुसरण करते थे। कांग्रेस के किसी भी आयोजन में वह कभी मंचासीन नही हुए। हमेशा अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहते थे। उनका यही व्यक्तित्व उन्हें दुसरो से अलग रखता था।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजेश चौकसे,अफसर पटेल एवं सम्भागीय प्रवक्ता अमित कुमार चौरसिया ने इन शब्दों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राठौर के कोरोना संक्रमण के चलते हुए अवसान पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने कहा कि अजय राठौर का इसतरह असमय चले जाना हम सबको निःशब्द कर गया है। उनका जाना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके जाने से शोकाकुल है। हम परमपिता श्री नारायण से प्रार्थना करते हैं कि उनको अपनी शरण मे ले और उनके परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Related Posts
March 11, 2024 लातूर के कवि प्रताप वाघमारे की काव्यकृति वसंत राशिनकर स्मृति अखिल भारतीय सम्मान के लिए चयनित
वसंत राशिनकर काव्य साधना पुरस्कारों की भी की गई घोषणा।
इंदौर : आपले वाचनालय एवं […]
September 23, 2017 NDTV की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेंगे अजय सिंह, रॉय दंपत्ति को मिलेंगे 100 करोड़ नकद पिछले कुछ दिनों पहले जब एनडीटीवी के मार्केट शेयर्स मे अचानक वृद्धि देखी गई थी, तो ये […]
September 7, 2022 चौरसिया की बांसुरी और घाटे के तबले की जुगलबंदी ने खूब जमाया रंग
इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर, तरुण मंच और अन्य संस्थाओं के संयुक्त बैनर तले […]
April 7, 2022 ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाली सैकड़ों स्कूली बसों के खिलाफ चालानी कार्रवाई
इंदौर : डीसीपी, यातायात प्रबंधन के निर्देश पर शैक्षणिक संस्थानों की बसों द्वारा नियमों […]
October 21, 2022 व्यापारी के गोदामों में भरा गरीबों का 6 सौ कट्टे चांवल और अन्य खाद्य सामग्री जब्त
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल की कालाबाजारी करने पर 600 चावल के कट्टे जब्त।
इंदौर […]
January 15, 2025 खिलौना क्लस्टर में पहली खिलौना इंडस्ट्री का किया गया भूमिपूजन
खिलौना क्लस्टर में पहली टॉय इंडस्ट्री 2 करोड़ रुपये का निवेश कर 40 लोगों को रोजगार […]
December 12, 2022 राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बीजेपी की गूंगी – बहरी सरकारों को जगाने का शंखनाद है – वर्मा
इंदौर : पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने केंद्र की […]