इंदौर : माधव राव सिंधिया के सबसे निकटतम लोगों में शामिल रहे इंदौर शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राठौर की पहचान इंदौर से लेकर प्रदेश तक थी। वे बेहद सरल, सौम्य और सिद्धांतों की राजनीति करने वाले नेता थे। उनकी मिलनसारीता और सब के सुख दुख में सहभागी रहने वाली साफ-सुथरी राजनीति के चलते युवा कार्यकर्ता उनका अनुसरण करते थे। कांग्रेस के किसी भी आयोजन में वह कभी मंचासीन नही हुए। हमेशा अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहते थे। उनका यही व्यक्तित्व उन्हें दुसरो से अलग रखता था।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजेश चौकसे,अफसर पटेल एवं सम्भागीय प्रवक्ता अमित कुमार चौरसिया ने इन शब्दों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राठौर के कोरोना संक्रमण के चलते हुए अवसान पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताओं ने कहा कि अजय राठौर का इसतरह असमय चले जाना हम सबको निःशब्द कर गया है। उनका जाना कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके जाने से शोकाकुल है। हम परमपिता श्री नारायण से प्रार्थना करते हैं कि उनको अपनी शरण मे ले और उनके परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Related Posts
March 20, 2017 अब एक हुए आइडिया और वोडाफोन, बनेंगे देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी नई दिल्ली।टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो के आने के बाद कंपनियों के बीच ग्राहकों को […]
October 26, 2020 हँसदास मठ में की गई मां अन्नपूर्णा की महाआरती, कन्याओं का किया गया पूजन
इंदौर : बड़ा गणपति, पीलिया खाल स्थित हंसदासमठ पर महंत श्री रामचरणदास महाराज के […]
September 9, 2023 मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन के लिए दावे आपत्ति 11 सितंबर तक लिए जाएंगे
इंदौर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त […]
August 18, 2020 देवी अहिल्याबाई की पुण्यतिथि पर सिंधिया ने किया नमन इंदौर : सोमवार को इंदौर- उज्जैन प्रवास पर आए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने […]
October 3, 2020 युवाओं के आगोश में अनुभव..
🔹 नरेंद्र भाले 🔹
इंदौर : राजनीति में तो युवा शक्ति का पता नहीं लेकिन फटाफट क्रिकेट […]
June 14, 2023 भारतीय कुश्ती फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ महिला पहलवानों ने दिए सबूत
बृजभूषण पर सेक्सुअल हैरासमेंट के लगाए गए हैं आरोप।
नई दिल्ली : WFI के पूर्व अध्यक्ष […]
May 26, 2021 अनलॉक की तैयारी में व्यावसायिक इलाकों और अस्पताल परिसरों को किया जा रहा सेनिटाइज
इंदौर : शहर को 1 जून से अनलॉक करने की तैयारी के तहत भीड़ वाले स्थानों को सेनिटाइज किया […]