इंदौर : लगता है शहर गुंडे- बदमाशों के हवाले हो गया है। बेखौफ गुंडे सरेआम आतंक मचाते हुए लोगों की जान ले रहे हैं पर पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही। ये हालात तब हैं, जब इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री खुद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा हैं। रविवार रात मल्हारगंज थाना क्षेत्र में लेनदेन के विवाद में दो नशाखोर बदमाशों ने पानवाले की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि बदमाशों ने राह चलते लोगों के साथ भी मारपीट की।
रामचंद्र नगर चौराहे की घटना।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामचंद्र नगर चौराहा स्थित पान की दुकान पर दो बदमाश शराब के नशे में पहुंचे। बताया जाता है कि उनका पानवाले से 70 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों बदमाशों ने लोहे की रॉड से पान दुकान के संचालक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पानवाले को समीपस्थ निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त पिंटू के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और राह चलते लोगों के साथ मारपीट भी की।
एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी।
हैरत की बात ये है कि पास में ही पुलिस चौकी है पर वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। दूसरा बदमाश फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
Related Posts
March 2, 2022 ख्यात फ़िल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का निधन
इन्दौर : ख्यात फ़िल्म समीक्षक और वितरक जयप्रकाश चौकसे नहीं रहे। बुधवार सुबह उनका निधन हो […]
September 20, 2022 मुख्यमंत्री चौहान ने महाकालेश्वर कॉरिडोर का लिया जायजा
महाकालेश्वर कॉरिडोर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
उज्जैन दर्शन के लिए आने वाले […]
October 22, 2020 पूंजीपतियों, माफिया और दलालों के सीएम थे कमलनाथ, सिंधिया ने फोड़ दिया उनके पाप का घड़ा- लालवानी
इंदौर : कांग्रेस की 15 माह की कमलनाथ सरकार के कार्यकाल में सारे विकास कार्य ठप हो गए […]
May 18, 2021 महिला मित्र की खुदकुशी के मामले में उमंग सिंघार पर मामला दर्ज
भोपाल : पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का […]
October 4, 2024 15 अक्टूबर तक बनकर तैयार हो जाएगी लव – कुश चौराहे पर निर्माणाधीन ब्रिज की एक भुजा
इस साइड पर यातायात शुरू करने के बारे में किया जाएगा विचार - अहिरवार।
इंदौर : इंदौर […]
February 7, 2017 पनीरसेल्वम का इस्तीफा स्वीकार, कल सीएम पद की शपथ ले सकती हैं शशिकला चेन्नई।तमिलनाडु के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम और उनकी मंत्री परिषद के सदस्यों […]
January 14, 2022 ऑनलाइन ठगी के शिकार आवेदक को क्राइम ब्रांच ने वापस दिलाए 81 हजार रुपए
इंदौर : ऑनलाइन ठगी की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा आवेदक […]