नि:शुल्क सिलाई कड़ाई एवं मेकअप प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ।
महिलाओं को सीधे रोज़गार से जोड़ेंगे: विधायक विजयवर्गीय।
इंदौर : विधानसभा 3 में विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने विकास पर्व के तहत वार्ड 61 में महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु रोजगार प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। इसमें महिलाएं सिलाई, कढ़ाई, बुनाई और ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखेंगी। विधायक विजयवर्गीय ने जनता को विकास की सौगात देते हुए 50 लाख की सड़क का भी भूमिपूजन भी किया।
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा में शुरू हुए रोजगार प्रशिक्षण केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के तहत सभी महिलाएं सशक्त होंगी।महिलाएं सशक्त होंगी तो भारत सशक्त होगा। महिलाओं को सिलाई कढ़ाई बुनाई के प्रशिक्षण के साथ ही ब्यूटी पार्लर का कोर्स भी सिखाया जाएगा। 50 लाख की लागत से बनने वाली रोड के साथ 25 लाख की ड्रेनेज लाइन भी डाली जा रही है।वार्ड में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं, वार्ड की सारी समस्याएं दूर करने को हम प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम में विधायक विजयवर्गीय, क्षेत्रीय पार्षद, रहवासीगण एवं भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Related Posts
July 2, 2023 समाजसेवी पुरुषोत्तम वाघमारे का नागरिक सम्मान
इंदौर : वरिष्ठ समाजसेवी 79 वर्षीय पुरूषोत्तम वाघमारे का इंदौर में नागरिक सम्मान किया […]
January 20, 2021 राशन माफिया के दफ्तर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, मन्दिर की जमीन पर कब्जा कर किया था अवैध निर्माण
इंदौर : राजनीतिक संरक्षण के दम पर गरीबों के अनाज पर डाका डालने वाले राशन माफिया भरत दवे […]
December 29, 2018 सुपरहिट हो सकती है रणवीर की सिम्बा मुम्बई: बिदा होते वर्ष 2018 की रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'सिम्बा' आखरी सुपरहिट फिल्म साबित […]
April 15, 2020 “इंदौर तुम बेफिक्र रहो, सड़कों पर तैनात तुम्हारा रखवाला है” सूबेदार उज़्मा खान ने जोशीली कविता सुनाकर बढाया पुलिसकर्मियों का मनोबल ।
इन्दौर : […]
February 28, 2024 दो पहिया वाहन चुराने वाले दो आरोपी एरोड्रम पुलिस की गिरफ्त में आए
आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपए से अधिक कीमत की दो मोटरसाइकिल जब्त।
इंदौर : […]
April 3, 2023 प्रतिभा पाल का तबादला, हर्षिका सिंह होंगी इंदौर की नई निगमायुक्त
रीवा कलेक्टर बनाई गई प्रतिभा पाल।
इंदौर : सोमवार देर शाम प्रदेश सरकार द्वारा जारी […]
April 26, 2020 रोजाना तैयार हो रही 10 हजार किट्स- सीएम इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय भोपाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के […]