सत्यनारायण पटेल 16 जुलाई से पूजा पाठ कर करेंगे रुद्राक्ष, तुलसी के पौधे के वितरण अभियान की शुरुआत। होगा गुरु पादपूजन
इन्दौर : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव लड़ने के इच्छुक नेता, लोगों का भरोसा जीतने के लिए धर्म – कर्म का भी सहारा ले रहे हैं। ऐसे ही एक नेता पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल श्रावण मास में श्री गीता – रामेश्वर ट्रस्ट के बैनर तले द्वादश रुद्राक्ष ज्योतिर्लिंग का पूजन कर घर-घर जाकर 5 लाख श्रद्धालुओं को सिद्ध रुद्राक्ष, बेलपत्र और तुलसी के पौधों के साथ शिव आराधना स्तोत्र का वितरण करेंगे। अहम बात ये है की रुद्राक्ष व तुलसी के पौधों का वितरण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में किया जाएगा, जहां से पटेल चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं।
16 जुलाई से होगा रुद्राक्ष वितरण।
सत्यनारायण पटेल ने बताया कि रविवार, 16 जुलाई 2023 को, बिचोली मर्दाना स्थित विद्यासागर स्कूल परिसर में विद्वान पंडितों एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के वरिष्ठ समाजसेवियों द्वारा प्रात: 8 बजे पूजन-अर्चन कर 11 बजे रुद्राक्ष, तुलसी और शिव आराधना स्तोत्र के वितरण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान गुरु पादपूजन का कार्यक्रम भी रखा गया है, जिसमें क्षेत्र के गुरुजन,आचार्य,वैदिक विद्वानों, ज्योतिषाचार्य का पादपूजन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम निरंतर पूरे माह चलेगा।कार्यक्रम पश्चात सभी भक्तजनों के लिए महाप्रसादी रखी गई है।
Related Posts
April 26, 2017 4G जाइए भूल, अब भारत में 5G लाएगा एरिक्सन, IIT दिल्ली के साथ की साझेदारी नई दिल्लीः भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में 2जी और 3जी के बाद अब 4जी की धूम है. तमाम कंपनियां […]
July 29, 2024 मंगलवार को पेश होगा नगर निगम का बजट,बढ़ाई जा सकती हैं जल कर की दरें..!
इंदौर : नगर पालिक निगम परिषद का बजट सम्मेलन दिनांक 30 जुलाई 2024, मंगलवार को प्रातः 11 […]
August 7, 2022 इंदौर में अब तक साढ़े 25 इंच बारिश, तालाब हुए लबालब
इंदौर : इस बार इंदौर में मानसून मेहरबान है। क्षेत्र में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब […]
June 9, 2021 विधिक साक्षरता शिविर के जरिए जेल बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी
इंदौर : बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं विधिक सेवा योजना के संबंध में जानकारी देने […]
December 1, 2020 सीएम शिवराज ने पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से की मुलाकात, मन्त्रिमण्डल विस्तार सहित कई मुद्दों पर की चर्चा
नई दिल्ली: मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से सीएम शिवराज की कोई 1 […]
June 23, 2023 तुलसी नगर स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 25 जून से
इंदौर : तुलसी नगर स्थित वीर सावरकर उद्यान में नवनिर्मित अनंतेश्वर महादेव मंदिर का तीन […]
January 16, 2024 श्रीराम मंदिर का मार्ग प्रशस्त करने वाले कारसेवकों को राम सेवा सम्मान निधि प्रदान की जाए
बीजेपी नेता विनोद खंडेलवाल मुख्यमंत्री को देंगे इस आशय का मांग पत्र।
इंदौर : भारतीय […]