इंदौर : सोमवार – मंगलवार की दरमियानी रात भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि तेज रफ्तार कार के खड़े टैंकर में घुस जाने से ये हादसा हुआ।
खड़े टैंकर में घुसी कार।
लसुड़िया थाना क्षेत्र के तलावली चांदा में ये हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेट्रोल के खड़े टेंकर में पीछे से टकरा गई । हादसे में कार सवार 6 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। प्रारंभिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों के नाम 1, ऋषि पिता अजय पंवार पिता निवासी भाग्यश्री कॉलोनी, 2, सूरज बैरागी निवासी मालवीय नगर, 3, छोटू उर्फ चंद्रभान रघुवंशी पिता शैलेन्द्र रघुवंशी मालवीय नगर, 4, सोनू जाट पिता दुलीचंद जाट निवासी आदर्श मेघदूत नगर,
5, सुमित पिता अमरसिंह निवासी भाग्यश्री कॉलोनी, और 6-गोलू पिता बिष्णु बैरागी बताए गए हैं। सभी इंदौर के ही रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। कार सवार युवकों के नशे में होने की आशंका भी जताई गई है,जिसके चलते कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े टैंकर में जा घुसी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी 6 मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाए। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
Related Posts
March 6, 2025 07 मार्च को इंदौर आएगी 16 वे वित्त आयोग की टीम
फाइनेंस और डेवलपमेंट से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा।
स्वच्छता मॉडल के साथ ट्रेंचिंग […]
July 24, 2023 विद्यालय चरित्र व मूल्यों के निर्माण का मंदिर हैं
बी डी तोषनीवाल माहेश्वरी बाल मंदिर छत्रीबाग इंदौर में निर्मित सभागार व पुस्तकालय के […]
January 16, 2017 पुलिस ने सीरियल रेपिस्ट किया गिरफ्तार, 500 से ज्यादा बच्चियों को बना चुका है शिकार नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों से शोषण करने की कोशिश के मामले में एक […]
February 14, 2023 मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ियों को दी सवा करोड़ से अधिक की सौगात
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को इंदौर प्रवास पर स्कूल ऑफ एक्सीलेंस […]
June 26, 2021 शहरी सहकारी बैंकों में जनप्रतिनिधि नहीं बन सकेंगे निदेशक, आरबीआई का फैसला
मुम्बई : विधायक, सांसद या नगर निगम के पार्षद अब प्राथमिक शहरी सहकारी बैंकों के प्रबंध […]
January 16, 2022 क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, राऊ में भी होगा डीएनए परीक्षण
इंदौर : आपराधिक प्रकरणों में पुलिस विवेचना और अपराध अनुसंधान को बेहतर बनाने के लिए शासन […]
February 2, 2025 सरकारी स्कूल की बालिकाओं को वितरित किए कंबल
गीता - रामेश्वर ट्रस्ट ने शासकीय कन्या माध्यमिक क्रमांक 21 की बालिकाओं को वितरित किए […]