इंदौर : विदिशा के समीप नेशनल हाइवे क्रमांक 146 पर रविवार सुबह यात्री बस पलटी खा गई। इस हादसे में 14 यात्री घायल हो गए। घायलों को विदिशा के जिला अस्पताल भेजा गया। 3 यात्रियों की हालत गंभीर होने से उन्हें भोपाल रैफर किया गया। बताया जाता है कि बस में 40 यात्री सवार थे।
इंदौर से जबलपुर जा रही थी बस।
मिली जानकारी के मुताबिक जय माता दी नामक ट्रेवल्स की यह बस इंदौर से जबलपुर जा रही थी। बताया जाता है कि ड्राइवर बस को तेजी से और लापरवाही के साथ चला रहा था। यात्रियों ने उसे टोका भी, लेकिन वह नहीं माना और हादसे को न्योता दे दिया। अलसुबह का समय होने से अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे। बस पलटने की सूचना मिलने पर विदिशा पुलिस मौके पर पहुंची और बस घायल यात्रियों को निकालकर अस्पताल भिजवाया। क्रेन बुलवाकर पलटी बस को रास्ते से हटाया गया और हाइवे पर आवागमन को बहाल किया गया। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।
Related Posts
March 20, 2022 लोगों के साथ ठगी, अवैध वसूली और ब्लैकमेल करने वाले एप्स की क्राइम ब्रांच इंदौर ने जारी की सूची
इंदौर : क्राइम ब्रांच इंदौर ने ऐसे फर्जी लोन एप की सूची जारी की है, जिनके जरिए लोगों के […]
August 13, 2021 कैसे मनाया जाए आजादी का अमृत महोत्सव, सांसद लालवानी ने मांगे सुझाव
इंदौर : स्वतंत्रता की 75 वी वर्षगांठ पर 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' पूरे देश में मनाया […]
March 11, 2017 इलेक्शन अपडेट
उत्तरप्रदेश 403/403 सीट के
बीजेपी 305
सपा 71
बसपा 19
अन्य […]
December 25, 2021 11 साल पुराने मामले में अदालत ने पीड़ित को 8 लाख 76 हजार रुपए हर्जाना देने के आईडीए को दिए आदेश
इंदौर : आईडीए की 11 साल पुरानी लापरवाही पर कोर्ट ने ₹8,76,883 हर्जाने का भुगतान पीड़ित […]
October 9, 2021 गुरुग्राम में दो घंटे में हत्या की दो वारदातों से मची सनसनी, हत्यारे फरार
नई दिल्ली : दिल्ली- एनसीआर के तहत आने वाले गुरुग्राम शुक्रवार को गोलियों की आवाज से […]
February 10, 2023 मेगा ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल की अधिकांश ट्रेनें प्रभावित
26 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, 58 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
14 ट्रेनें होगी […]
February 12, 2022 सांसद सेवा संकल्प के तहत 25 स्टार्टअप्स होंगे सम्मानित
इंदौर : केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ भागवत कराड़ इंदौर के 25 बेहतरीन स्टार्टअप्स […]