इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के अनुसार रात्रि 7 बजे से सुबह 7 बजे तक की समयावधि में केवल अत्यावश्यक सर्विसेस जैसे नगर निगम, बिजली विभाग, दवा बाजार में संलग्न व्यक्ति एवं दवाई विक्रय से जुड़े व्यक्ति, समस्त शासकीय,अशासकीय चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, कानून एवं व्यवस्था में जुड़े समस्त अधिकारी, कर्मचारीगण एवं समस्त इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडियाकर्मी इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
कर्फ्यू का सख्ती से कराया जाएगा पालन।
उपरोक्त अत्यावश्यक सेवाओं के अतिरिक्त अन्य सभी व्यक्ति जिन्हें किसी कार्य हेतु अगर जिला दण्डाधिकारी कार्यालय द्वारा कर्फ्यू पास दिया गया है तो उनका कर्फ्यू पास रात्रि 7 से सुबह 7 बजे तक स्थगित माना जाएगा। उन्हें इस अवधि में कहीं भी जाने की इजाजत नहीं रहेगी। मजिस्ट्रेट एवं पुलिस द्वारा रात्रि की अवधि में कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह ने स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन एवं कर्फ्यू पूर्ववत लागू रहेगा। इंदौर के नागरिक जागरुकता का परिचय दें और जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती है अपने घरों में ही रहें।
Related Posts
February 9, 2019 स्मार्ट सिटी के लिए कमलनाथ सरकार नहीं दे रही फंड- महापौर इंदौर: महापौर मालिनी गौड़ ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने आरोप […]
December 29, 2021 मालवा उत्सव में कलात्मक वस्तुओं का भी सजा है खूबसूरत संसार, लोग कर रहें जमकर खरीददारी
इंदौर लोक संस्कृति मंच द्वारा नगर निगम व अन्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित मालवा उत्सव […]
December 1, 2024 कटे होंठ व तालू को लेकर जागरूकता लाने वाली डॉक्यूमेंट्री को मिला बेस्ट नॉन फिक्शन फिल्म का अवॉर्ड
इंदौर : क्लेफ्ट लिप (कटे होठ) और क्लेफ्ट पैलेट (कटे तालू) एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह […]
January 19, 2017 यूपी के एटा में ट्रक और स्कूल बस में भिड़ंत, 25 बच्चों की मौत उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 25 […]
January 5, 2025 लगातार आठवी बार स्वच्छता में नंबर 01 आने के लक्ष्य के साथ निकाला गया स्वच्छता पैदल मार्च
निगम आयुक्त भी स्वच्छता पैदल मार्च में सफाई मित्रों के साथ हुए शामिल।
राजमोहल्ला से […]
May 27, 2023 प्रस्तावित नए आईटी पार्क का नाम सुझाने व लोगो डिजाइन करने को लेकर स्पर्धा करवाएगा आईडीए
इंदौर : लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती 31 मई को इंदौर गौरव दिवस के रूप में मनाई […]
February 11, 2023 प्रेमचंद गुड्डू और उनकी पत्नी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
भोपाल : स्थानीय कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू और उनकी पत्नी आशा […]