इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिए नाटक ‘खरं खरं सांग..!’ का मंचन आगामी 10 से 12 सितंबर तक स्थानीय यू. सी. सी. ऑडिटोरियम (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, खंडवा रोड, इंदौर) में होगा। सानंद न्यास के अध्यक्ष श्रीनिवास कुटुंबळे और मानद सचिव जयंत भिसे ने बताया कि टी. वी. धारावाहिक, मराठी सिनेमा एवं रंगमंच के सशक्त कलाकार आनंद इंगळे, ऋजुता देशमुख, सुलेखा तळवलकर, विवेक मेहंदळे ने नाटक में प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं।
बदाम राजा प्रॉडकशन्स निर्मित इस नाटक का निर्देशन विजय केंकरे ने किया है। नाटक का लेखन नीरज शिरवईकर ने किया है। शीर्षक गीत एवं संगीत – अजित परब का है। नेपथ्य- प्रदीप मुळ्ये, प्रकाश योजना-शीतल तळपदे, वेशभूषा मंगल केंकरे, रंगभूषा शेखर के नाईक की है। निर्मिति प्रमुख-माधुरी गवांदे, निनाद कर्पे हैं।
श्री कुटुंबळे और भिसे ने बताया कि नाटक ‘खरं खरं सांग..!’ का मंचन 10 सितम्बर 2022 शनिवार को रामुभैय्या दाते समूह के लिए दोपहर 4 बजे और शाम 7.30 बजे, राहुल बारपुते समूह के लिए, 11 सितंबर रविवार को वसंत समूह के लिए अपराह्न 4 बजे एवं शाम 7.30 बजे बहार समूह के लिए नाटक का मंचन होगा। सोमवार 12 सितंबर को शाम 6.30 बजे मामा मुजुमदार समूह के लिए नाटक खेला जाएगा।
Related Posts
July 21, 2024 गुरु पूर्णिमा उत्सव के तहत सजी शास्त्रीय संगीत की महफिल
नाना महाराज संस्थान में मनाया जा रहा दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव।
देशभर से आ रहे […]
May 26, 2023 28 मई को शहर भर में चलाया जाएगा हमारी स्वच्छता, हमारा गौरव अभियान
इंदौर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में समस्त नागरिक 28 मई को स्वच्छता अभियान में हो शामिल - […]
February 17, 2021 सेमिनार के जरिए पासपोर्ट संबंधी कार्यवाही में पुलिसकर्मियों को आनेवाली समस्याओं का किया गया निराकरण
इन्दौर : इन्दौर पुलिस द्वारा शहर के पुलिस थानों में पासपोर्ट संबंधी आ रही समस्याओं के […]
January 2, 2024 हिट एंड रन मामलों में किए गए सख्त कानूनी प्रावधान वापस ले सरकार
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने केंद्र सरकार से किया अनुरोध
अघोषित ट्रक […]
March 19, 2021 बेतहाशा बढ़ रहे हैं कागज के दाम, पैकेजिंग और प्रिंटिंग उद्योग पहुंच गए हैं बर्बादी की कगार पर..
इंदौर : लॉकडाउन एवं कोरोना संक्रमण काल के कारण ठप पड़े कागज उद्योग के बुरे दिन शुरू हो […]
August 17, 2021 लॉर्ड्स के मैदान पर भारत की ऐतिहासिक जीत, बुमराह- शमी के ऑलराउंड प्रदर्शन से पलटा मैच का पासा
लंदन : 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर जसप्रीत […]
March 2, 2023 इंदौर – उदयपुर ट्रेन का असारवा तक किया गया विस्तार
सांसद शंकर लालवानी ने रेलमंत्री को दिया धन्यवाद।
इंदौर : उदयपुर के लिए चलने वाली […]