इंदौर : हीरानगर पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को बन्दी बनाया है। उसके कब्जे से अवैध शराब भी जब्त की गई है। इसी के साथ दो वाहन चोर भी हीरानगर पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।
आरोपियो के कब्जे से चोरी की एक मोटर सायकल, एक एक्टिवा और 07 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
थाना हीरा नगर की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध शराब व चोरी की गतिविधियों में संलिप्त है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक संदिग्ध व्यक्ति आसमानी रंग की हाफ टी शर्ट व काले रंग का लोवर पेन्ट पहने होण्डा एक्टिवा पर, सफेद प्लास्टिक की केन मे अवैध शराब लिए खड़ा मिला। उसे पकड़कर की गई पूछताछ में उसने अपना नाम हर्ष पिता प्रकाशचंद्र काले उम्र 22 साल निवासी 06 सेठी संवाद नगर भमौरी बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से 05 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की शराब और एक्टीवा की डिक्की से कुल 07 मोबाइल फोन कीमत लगभग 1 लाख रुपए के बरामद किए। आरोपी ने कबूला की उक्त मोबाइल भी चोरी के हैं।
बाइक के साथ धराए दो आरोपी।
थाना हीरानगर पुलिस ने एक अन्य प्रकरण में चुराई गयी 01 मोटर सायकल के साथ दो आरोपियों छतर सिंह पिता रामसिंह उम्र 35 साल नि. 422 स्लाईस 1 स्कीम न. 78 इंदौर व सर्वदा पिता रामबरन बलाई उम्र 30 साल नि. लाहिया कॉलोनी इंदौर को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियो से जप्त किए मोबाइल फोन एवं चोरी की गाडियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
September 23, 2023 हाइकोर्ट व जिला कोर्ट के न्यायाधीशों ने भी किया टू व्हीलर व साइकिल का इस्तेमाल
इंदौर : पर्यावरण सुधार की दिशा में मनाए गए नो कार डे के तहत हाइकोर्ट व जिला कोर्ट के […]
June 9, 2022 राष्ट्रपति के चुनाव कार्यक्रम का ऐलान, 18 जुलाई को होगा मतदान
नई दिल्ली : देश के नए राष्ट्रपति के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति […]
February 14, 2023 गजानन महाराज ने सवा सौ वर्ष पूर्व मोटे अनाज का महत्व बताया था – अण्णा महाराज
इंदौर : पलसीकर कॉलोनी स्थित श्री दत्त माऊली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में 13 फरवरी […]
August 20, 2020 स्वच्छता में चौथी बार नम्बर वन आने पर बीजेपी ने सफाई कर्मियों और नागरिकों को दी बधाई इंदौर : बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने देश के स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के परिणाम में […]
May 12, 2020 गरीबी क्या होती है, देखना हो तो बायपास पर जाइए… (प्रमोद दीक्षित)
इंदौर : गरीबी क्या होती है और गरीब होने का क्या मतलब होता है अगर यह […]
July 28, 2019 परमात्मा की हर लीला परमानंद से प्रेरित होती है- पण्डित त्रिवेदी इंदौर: परमात्मा का भाव जीवमात्र को आनंद देनेवाला होता है। उसकी हर लीला आनंद, दिव्यानंद […]
June 27, 2022 बीजेपी प्रत्याशी ने अतिरिक्त महाधिवक्ता रहते करोड़ों रूपए वेतन लिया पर नहीं की पीड़ितों की मदद – शुक्ला
6000 वकीलों की सहायता के लिए मात्र ₹17500 दिए।
इंदौर : कांग्रेस के महापौर पद के […]