इंदौर : शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई थी। पहले ये जानकारी मिली थी कि मृतकों में आर्मी अफसर, उसके परिवार के 3 सदस्य और दो सहायक शामिल हैं। लेकिन जब कार की तलाशी ली गई और मौके पर पहुंची आर्मी इंटेलिजेंस ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मृतक जयप्रकाश झा कोई सैन्य अधिकारी नहीं एक लेफ्टिनेंट कर्नल के यहां सफाई कर्मचारी था। कार से रक्षा मंत्रालय से जुड़े कुछ दस्तावेज मिले हैं, उनकी जांच की जा रही है। आर्मी इंटेलिजेंस ने उस घर को भी सील कर दिया है जहां जयप्रकाश रहता था। घर से मिले लैपटॉप व मोबाइल को जब्त कर जांच में लिया गया है।
लैपटॉप में मिले फर्जी नियुक्ति पत्र।
आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस को जयप्रकाश के लैपटॉप में नए नियुक्ति पत्र मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि फर्जी नियुक्ति मामले में जयप्रकाश की कोई भूमिका हो सकती है। आर्मी अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि जयप्रकाश कहीं सेना की सूचनाएं तो लीक नहीं कर रहा था. जयप्रकाश की कार से एक ऐसी फाइल भी मिली है जिस पर एकीकृत मुख्यालय रक्षा मंत्रालय लिखा हुआ है। फिलहाल पुलिस और आर्मी इंटेलिजेंस अपने- अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं।
Related Posts
April 20, 2020 सांसद लालवानी के कॉल पर भी नहीं पहुंची एम्बुलेंस, घायल को खुद उठाकर ले गए अस्पताल..! इंदौर : रविवार दोपहर हरिसिद्धि मंदिर के सामने हुई एक दुर्घटना ने सांसद शंकर लालवानी की […]
September 19, 2021 एसपीसी कैडेट्स को पुलिस की कार्यप्रणाली व ट्रैफिक नियमों से कराया गया अवगत
इंदौर : स्टूडेंट- पुलिस कैडेट्स योजना के तहत विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण के माध्यम से […]
September 7, 2023 कांग्रेस के बड़े नेताओं में किया गया प्रदेश की 230 सीटों का बंटवारा
🔹चुनावी चटखारे/कीर्ति राणा🔹
सर्वाधिक सीटें जिताने का दायित्व कमलनाथ, दिग्विजय सिंह […]
August 8, 2023 नौ दिवसीय वेदलक्षणा गोश्रद्धा महामहोत्सव 4 अक्टूबर से
इंदौर के लालबाग परिसर में आयोजित होगा महामहोत्सव।
गोकथा, संगोष्ठी, भजन संध्या और कवि […]
August 5, 2017 आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को अब नहीं मिलेगी जनरल केटेगरी में जगह … नई दिल्ली। आरक्षित वर्ग में नौकरी के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया. […]
June 23, 2023 ध्वजावतरण और शांति अभिषेक के साथ ब्रह्मोत्सव व रथयात्रा महोत्सव का समापन
औषधियों के जल से शुद्धता और थकान मिटाने के लिए किया जाता है प्रभु वेंकटेश […]
May 8, 2023 वायुसेना का मिग- 21 विमान क्रेश, 4 की मौत
जयपुर : राजस्थान के हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां भारतीय वायुसेना […]