इंदौर : करीब दो माह के भयावह दौर के बाद इंदौर में हालात अब नियंत्रण में हैं। शहरी इलाके में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं। पाजिटिविटी रेट भी घटकर लगभग 13 फ़ीसदी पर आ गई है, वहीं रिकवर होने वालों की तादाद तेजी से बढ़ी है। कुल मिलाकर इंदौर सामान्य स्थिति की ओर लौटने लगा है।
1262 नए संक्रमित मिले।
सोमवार 17 मई को 7918 आर टीपीसीआर व 2043 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 9761 की टेस्टिंग की गई। 8479 निगेटिव पाए गए। 1262 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 19 रिपीट पॉजिटिव निकले। 1 सैम्पल खारिज किया गया।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 13 लाख 46 हजार 93 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई है। 1 लाख 40 हजार 447 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से सवा लाख से ज्यादा कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं।
2121 किए गए डिस्चार्ज।
सोमवार को 2121 मरीज कोरोना को मात देने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1लाख 26 हजार 362 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में कामयाब रहे हैं। 12811 का इलाज चल रहा है।
5 मरीजों की मौत।
सोमवार को 5 मरीजों की जिंदगी कोरोना संक्रमण ने छीन ली। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1274 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
March 24, 2025 शहीद भगत सिंह, सुखदेव,राजगुरु की शहादत को किया गया नमन
शहीद हेमू कालानी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर भी किया गया माल्यार्पण।
इंदौर : शहीद […]
April 22, 2022 कमलनाथ ने किया सवाल, बेतहाशा बढ़ती महंगाई पर चुप क्यों हैं मोदी और शिवराज..?
इंदौर : बीजेपी के शासनकाल में शराब सस्ती और पेट्रोल महंगा हो गया है। महंगाई इस कदर बढ़ […]
February 19, 2022 कोरोना का एक और वैरिएंट आया सामने, विशेषज्ञों का दावा टीकाकृत लोगों पर नहीं होगा ज्यादा असर
इंदौर : ओमिक्रोन के साथ आई कोरोना की तीसरी लहर अब उतार पर है लेकिन कोरोना वायरस हमारा […]
July 18, 2025 सुपर स्वच्छ लीग में सर्वोच्च अवॉर्ड हासिल कर लौटे महापौर व स्वच्छता टीम का जोरदार स्वागत
इंदौर वाराणसी को सिखाएगा स्वच्छता का पाठ।
इंदौर की जनता व सफाई मित्रांे के सहयोग से […]
July 21, 2022 गांधी परिवार को झूठे मामले में फंसाकर प्रताड़ित कर रही मोदी सरकार – दिग्विजय सिंह
इंदौर : नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के […]
February 11, 2021 खजराना गणेश मंदिर की दान पेटियों ने दूसरे दिन उगले 30 लाख 63 हजार रुपए…!
इंदौर : कोरोना काल में भी खजराना गणेश भक्तों ने दिल खोलकर दान किया है।पिछले वर्ष मार्च […]
March 20, 2021 कोरोना संक्रमित मामले पुनः तीन सौ के पार पर ग्रोथ रेट में आई कमीं…!
इंदौर : शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के पुनः तीन सौ से अधिक मामले सामने आए। हालांकि […]