इन्दौर : सीनियर कॉरपोरेट जर्नलिस्ट प्रकाश बियाणी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया।
वे इंदौर के सीएचएल अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिनों पहले ही उनका ब्लैक फंगस संक्रमण का ऑपरेशन हुआ था।
ऑपरेशन के 2 दिन बाद उनकी स्थिति बिगड़ने लगी थी। गुरुवार शाम डॉक्टर ने उनकी स्थिति चिंताजनक बताई थी।
इसके पूर्व कोविड संक्रमण का शिकार होने के बाद उन्हें पहले मयंक हॉस्पिटल और बाद में ग्रेटर कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। कोरोना निगेटिव आने के बाद उनका ब्लैक फंगस का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति ठीक नहीं हो सकी और अंततः शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
प्रकाश बियाणी ने कारपोरेट जगत से जुड़ी कई महत्वपूर्ण हस्तियों और घटनाओं पर केंद्रित कई किताबें लिखी हैं। कारोबारी पत्रकारिता में वे सिद्धहस्त माने जाते थे।
Facebook Comments









