इंदौर : कोरोना संक्रमण का प्रकोप हर बीत रहे दिन के साथ कम हो रहा है। सोमवार 24 मई को संक्रमण दर घटकर 7 फ़ीसदी के करीब रह गई। वहीं नए संक्रमितों की तुलना में डिस्चार्ज होने वालों की संख्या ज्यादा रही।
648 नए संक्रमित मिले।
सोमवार को 6587 आरटी पीसीआर और 2131 रेपिड एंटीजन सैम्पल लिए गए। 8818 की टेस्टिंग की गई। 8143 निगेटिव पाए गए। 648 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 12 रिपीट पॉजिटिव निकले वहीं 15 सैम्पल खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 14 लाख 13 हजार 146 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 1 लाख 46 हजार 722 पॉजिटिव पाए गए। इनमें ज्यादातर ठीक भी हो चुके हैं।
713 मरीज किए गए डिस्चार्ज।
सोमवार को 713 मरीज कोरोना संक्रमण को हराकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1लाख 35 हजार 625 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीत चुके हैं। 9779 का इलाज चल रहा है।
6 मरीजों ने गंवाई जिंदगी।
सोमवार को 6 मरीज कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान से हाथ धो बैठे। इन्हें मिलाकर अबतक कुल 1318 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
November 3, 2023 छह माह के भीतर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों वैध करवाएंगे
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 05 के कांग्रेस प्रत्याशी सत्यनारायण पटेल ने किया […]
October 2, 2020 पांच सौ के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 6 की मौत
इंदौर : पूरे सितंबर माह में कोरोना संक्रमण अपने शिखर पर रहा। अब अक्टूबर माह में भी आसार […]
January 8, 2022 मास्क के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल- डीजल, लॉकडाउन का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं- गृहमंत्री मिश्रा
भोपाल : प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बयान जारी करते हुए लोगों से आग्रह […]
January 12, 2019 सल्तनत और संविधान में आस्था रखनेवालों के बीच है ये जंग- मोदी नई दिल्ली- रामलीला मैदान में आयोजित बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन […]
August 4, 2022 सिरपुर तालाब को रामसर साइट का मिला दर्जा
एक हफ्ते में मध्यप्रदेश को मिली दूसरी रामसर साइट।
इंदौर : पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह […]
May 20, 2024 उष्माघात (लू) से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
इंदौर : जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए लू (तापघात) के प्रकोप से बचाव को लेकर […]
August 22, 2020 इंदौर में 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 11 इंच बारिश, नदी- नाले उफान पर, बस्तियों में घुसा पानी इंदौर : जिले में लगातार हो रही बारिश ने कहर ढा रही है। बीते 24 घंटों में करीब 11 इंच […]