इंदौर : स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र.के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आगामी 12, 13 एवं 14 अप्रैल 2025 को इंदौर में आयोजित सत्रहवें भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का निमंत्रण भेंट किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद थे।
महोत्सव के संयोजक सुदेश तिवारी ने बताया कि मूर्धन्य संपादकों की स्मृति में होनेवाला यह पत्रकारिता महोत्सव इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केंद्रित है। महोत्सव में कुल नौ सत्रों में विभिन्न सम-सामयिक मुद्दों पर देश के जाने-माने पत्रकार अपने विचार रखेंगे।
स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने बताया कि महोत्सव के दौरान देश-प्रदेश एवं स्थानीय मीडियाकर्मियों का सम्मान किया जाएगा। देश भर के प्रमुख प्रेस क्लबों की साझा बैठक भी होगी। प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ पत्रकार मनोहर लिम्बोदिया, संजीव श्रीवास्तव, आकाश चौकसे, गौरव चतुर्वेदी, गोविन्द लाहोटी ‘कुमार’, संजय मेहता एवं कार्तिक तिवारी शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रकारिता महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
Related Posts
February 28, 2024 अभिव्यक्ति सम्मान से नवाजी गई डॉ. रीता माहेश्वरी
नागदा : एन.सी.सी अधिकारी डॉ.रीता माहेश्वरी ,शासकीय बालक उ.मा.नागदा को वर्ष 2024 के […]
December 22, 2022 महिला और बाल सुरक्षा पर कार्यशाला में दिया गया प्रशिक्षण
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ऊर्जा डेस्क प्रभारी और बाल संरक्षण अधिकारी ने लिया कार्यशाला में […]
April 16, 2020 पीड़ित मानवता की सेवा में न्यायाधीशगण भी दे रहें हैं योगदान इंदौर : कोरोना के प्रकोप के चलते गरीब और रोज कमाकर खाने वाले लोगों के सामने पेट भरने की […]
April 26, 2020 इंदौर, भोपाल सहित कोरोना हॉटस्पॉट बने 6 जिलों में राहत नहीं भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभी सुरक्षात्मक उपायों एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन […]
November 27, 2022 जहां विश्वास होता है, वहीं भक्ति का निवास होता है
देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा देती है शिव भक्ति का संदेश - पंडित मिश्रा।
इंदौर : शिव […]
December 27, 2022 इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद सीएम शिवराज ने दी जानकारी।
प्रवासी भारतीय […]
March 26, 2022 मसा सभा के नाट्य महोत्सव में पहले दिन दो नाटको का मंचन
इंदौर : माई मंगेशकर सभागृह में महाराष्ट्र साहित्य सभा द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में […]