केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर करेंगी कार्यक्रम में शिरकत।
इंदौर : जनजातीय गौरव और शौर्य की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती के 462वें बलिदान दिवस पर जनजाति विकास मंच इंदौर द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 6 जुलाई 2025, रविवार को दोपहर 12 बजे से माई मंगेशकर सभागृह इंदौर में आयोजित होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर की मुख्य अतिथि होंगी। मुख्य वक्ता के बतौर श्रीमती मनीषा धुर्वे अपने विचार व्यक्त करेंगी। वे प्रसिद्ध महिला उद्यमी हैं। उन्हें भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जनजाति गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। सांसद रतलाम श्रीमती अनिता नागरसिंह चौहान और पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे कार्यक्रम की विशेष अतिथि होंगी।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य, बलिदान और जनजातीय समाज की भूमिका को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाना है। वीरांगना रानी दुर्गावती की गाथा भारत के जनजातीय समाज की बहादुरी और आत्मबलिदान की मिसाल है। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री रानी दुर्गावती गोंडवाना विकास परिषद इंदौर एवं भीमानायक वनांचल सेवा संस्था झाबुआ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
Related Posts
November 16, 2020 रागिनी और मेघा की रंगोलियों को मिली दर्शकों की सराहना
इंदौर : एयरपोर्ट रोड स्थित जूनापीठा, कालानी नगर में दीपोत्सव के तहत बालिकाओं के लिए […]
August 7, 2022 इंदौर में अब तक साढ़े 25 इंच बारिश, तालाब हुए लबालब
इंदौर : इस बार इंदौर में मानसून मेहरबान है। क्षेत्र में गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब […]
December 10, 2023 कांग्रेस सांसद के ठिकानों से मिली 300 करोड़ रुपए से अधिक नकद राशि
आयकर विभाग की छापामार कार्रवाई में बरामद हुई यह राशि, अभी भी जारी है नोटों की […]
December 26, 2021 1971 की विजय के जांबाज योद्धा फाइटर पायलट श्रीराम गोले का आत्मीय सम्मान
इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर और तरुण मंच के सदस्यों ने एक ऐसे व्यक्तित्व को […]
January 9, 2021 मप्र में सफल रहा कोरोना वैक्सिनेशन का ड्राय रन, अब वैक्सीन का है इंतजार
इंदौर : मप्र के सभी 51 जिलों में शुक्रवार को कोविड-19 वैक्सीन के ड्राई रन के […]
February 2, 2020 सबके सामने बच्चों को डांटना शिक्षकों को पड़ सकता है महंगा…! भोपाल: स्कूल में टीचर अब किसी भी स्टूडेंट्स के लिए गधा, मूर्ख, फिसड्डी और नालायक जैसे […]
April 7, 2020 वेतन का 30 फीसदी कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए देंगे सीएम शिवराज इंदौर : "देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण असाधारण स्थिति बनी हुई है।अर्थव्यवस्था […]